3D Floor के एकदम नए डिजाइन्स जो घर को देंगे Dreamy Look

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 04:39 PM (IST)

घर को सजाते समय फ्लोरिंग डिजाइन और टाइल्स का डिजाइन काफी मायने रखता है। रंगीन और सुंदर फर्श डिजाइन घर को आकर्षक बनाते हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं इसलिए बेहतरीन फ़्लोरिंग होना बहुत मायने रखना है। बात अगर ट्रेंड की करें तो आजकल 3D फ्लोर का ट्रैंड काफी देखने को मिल रहा है।

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके घर के फर्श के लिए लकड़ी के फर्शबोर्ड, संगमरमर या सिरेमिक टाइल कितने स्टाइलिश और स्मूद दिखते हो, 3D Floors के साथ आप फर्श पर एक पूरी नई दुनिया क्रिएट कर सकते हैं। समुद्र तट या जंगल, खुला आसमान, फ्लावर और डिफरेंट पैटर्न जैसी चीजें 3डी फ्लोरिंग को ऑफबीट लेकिन क्रिएटिव बनाती है, जिसके वजह से आजकल यह काफी ट्रैंड में है।

हालांकि एपॉक्सी फर्श... लकड़ी, कांच, संगमरमर, सिरेमिक और विनाइल 3 डी फर्श की तुलना में अधिक जटिल है। अब तो 90% से अधिक लोग अपने घर पर 3D फ्लोर आर्ट करवाना पसंद करते हैं।

अगर आप भी अपने घर को ड्रिमी लुक देना चाहते हैं तो यहां हम आपको 3D Floor के कुछ डिजाइन्स दिखाएंगे, जिनसे आप आइडिया लेकर घर का मेकओवर कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput