मान के सिर दूसरी बार सजेगा सेहरा, 32 साल की गुरप्रीत बनेगी पंजाब के CM की दुल्हनिया

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 10:08 AM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं।  48 साल के सीएम 32 साल की गुरप्रीत कौर के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 7 साल पहले भगवंत ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था और उनके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दोनों को आशीर्वाद देने शादी समारोह में पहुंचेगें।

सूत्रों की मानें तो  शादी में भगवंत मान के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो लड़की कौन है जिसके साथ मान अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने जा रहे हैं। पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह नट एक किसान हैं, वह सरपंच भी रह चुके हैं।

खबरों की मानें तो डॉ कौर ने लगभग 4 साल पहले मुल्लाना में महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया था। बताया जा रहा है कि  डॉ. गुरप्रीत 2019 में भगवंत मान से मिली थी। इतना ही नहीं वह मार्च में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थी। सीएम के  परिवार वाले चाहते थे कि, 48 साल के भगवंत अपने जीवन में आगे बढ़ें ऐसे में उनकी बहन और मां ने गुरप्रीत को उनके लिए चुना। 

2016 में भगवंत मान का तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी का नाम इंद्रप्रीत कौर है, कहा जाता है कि वह खुद कभी राजनीति में नहीं आईं, लेकिन उन्होंने हमेशा भगवंत मान की राजनीतिक पारी में उनका साथ दिया। मान 2014 में पहली बार AAP के टिकट पर संगरूर से सांसद बने थे, तब उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं। 

अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली। तलाक के बाद इंदरप्रीत कौर और बच्चे यूएस में शिफ्ट हो गए हैं।
 

Content Writer

vasudha