30 लोगों ने 2 साल तक नाबालिग लड़की का किया यौन शोषण

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 12:48 PM (IST)

यह समाज उस समय पूरी तरह के कलंकित होता है जब यहां पर एक महिला के चरित्र को खराब किया जाता है। पुरुष न केवल महिलाओं  को खुद से कमजोर समझते है बल्कि उन पर अपना हक समझते है। शायद यही कारण है कि आए दिन यहां पर महिलाओं व लड़कियों के साथ होने वाली घटनाएं देखने व सुनने को मिल रही है। केरल में नाबालिग लड़की के साथ 30 पुरुषों द्वारा रेप की घटना ने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर देती है कि किस तरह से लड़कियों को सुरक्षित रख जाए। 

2 साल तक किया लड़की का यौन शोषण 

यह घटना केरल के मलप्पुरम जिले की है। पुलिस को जब इस रेप घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने 2 आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। 


जानकारी के अनुसार 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ पिछले 2 साल से भी अधिक समय से 30 के करीब लोग जबरदस्ती कर रहे थे। रविवार को पुलिस को जिले के बाल हेल्पलाइन नंबर पर इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। 
वहीं जांच अधिकारी पीटीआई- भाषा के अनुसार इस घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया हैं। दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही हैं। चांज में सामने आया है कि लड़की का यौन शोषण करने वाला एक लड़कों का पूरा समूह ही हैं। इतना ही नही पुलिस द्वारा लड़की के पिता की भी खोज की जा रही है। इस घटना के बाद लड़की द्वारा मजिस्ट्रेट को अपना ब्यान दे दिया गया हैं। 

पॉक्सो एक्ट के तहत हो सकती है सजा

इस घटना में आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत सजा हो सकती है क्योंकि इसमें पीड़िता नाबालिग है व उसके साथ आरोपियों द्वारा यौन शोषण किया गया हैं। 

 

 

Content Writer

Karuna