3 साल की बच्ची को सौतेले पिता ने बेरहमी से पीटा व चिमटे से दागा

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 01:18 PM (IST)

बचपन में बच्चों के मन बहुत ही कोमल व साफ होते है। उस समय वह जैसे देखते है पूरी उम्र वह उनके साथ रहता है। जब एक बेटी, लड़की के मन में मार पीट का दर्द व डर भर जाए तो पूरी उम्र उसके साथ रहता है। खास कर तब जब वह दर्द देने वाला कोई ओर नही खुद उसके पिता हो। दिल्ली में हुई इस एक घटना ने बाप- बेटी के रिश्ते को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है। 3 साल की बच्ची को उसके सौतेले बाप ने न केवल बेरहमी से मारा बल्कि उसे चिमटों के साथ दागने की भी कोशिश की हैं।

पिता ने चिमटों से 3 साल की बच्ची को मारा 

यह घटना दिल्ली के अंबेडकर नगर के दक्षिणपुरी इलाके की हैं। यहां पर एक सौतेले बाप शिवा ने अपनी न केवल 3 साल की बेटी को बुरी तरह से मारा बल्कि उसे चिमटे से दाग भी दिया। बच्ची को मारते हुए बाप ने अपनी सारी ही हदें पार कर दी। इस घटना के बाद बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार बेटी के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार पिता बच्ची के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। एख बार तो उसने उसे गर्म करछी के साथ जलाने की भी कोशिश की थी। 

PunjabKesari,Nari

विरोध करने पर मां को भी मारा 

बेटी को मारते समय जब मां ने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी भी पिटाई कर डाली। इस हरकत के बाद पिता अभी तक फरार है, पुलिस उसे पकड़ नही पाई हैं। बच्ची की दादी के अनुसार तकरीबन 1 साल पहले बीमारी की वजह से बच्ची के पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद उनकी बहु ने 3 - 4 महीने पहले शिवा नाम के लड़के से शादी कर ली थी। तब से उनकी बच्ची भी उनके साथ ही रहती है। 

रिश्तेदारो ने पुलिस को दी जानकारी

जब पिता बच्ची को मार रहा था तो आस पड़ोस के लोगों ने बच्ची की चीखें सुन कर बच्ची की मौसी को इस बारे मेें जानकारी दी। उसके बाद बच्ची के दादा- दादी व दूसरे रिश्तेदार भी वहां पर पहुंच गए। सभी बच्ची के शरीर पर चोट के निशान देख कर हैरान रह गए थे। उन्होंने मिलकर पुलिस इस घटना के बारे में जानकारी दी।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static