वो महिलाएं जिन्होंने गिनिज रिकॉर्ड में दर्ज किया अपना नाम

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 04:50 PM (IST)

कौन कहता है महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चल सकती है। आज लोगों की सोच के साथ महिलाओं के हौंसले भी बुलंद हो चुके हैं। खेल जगत हो या फिर बिजनेस, महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को पुरुषों से भी बेहतर साबित कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने जज्बे और हुनर से गिनिज रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया।

1. अनीता फ्लोरजाइक 


एथलीट अनीता फ्लोरजाइक ने दुनिया की सबसे मजबूत महिला का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अनीता करीब 500 किलोग्राम तक वजन उठा सकती है।  फ्लोरजाइक ने 2 मिनट में 12 पुरुषों को उठाया कर गिनिज रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 

2. जूलिया गंथन जलाटा


इन्हें दुनिया की सबसे लचकदार महिला कहा जाता है। इन्होंने महज 12 सेकेंड्स में गर्दन झुकाकर तीन गुब्बारे फोड़े थे जिस वजह से इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। आपको बता दें कि जलाटा की ऊंचाई 5 फीट 7 ईंच है। यह 50 लीटर वाले बॉक्स में खुद को आसानी से फिट कर सकती हैं। 

3. जोहाना क्वास 


यह दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला जिम्नास्ट हैं। जब जोहाना क्वास ने 91 साल की थीं, तब उन्होंने बर्लिन के एक टूर्नामेंट में लोहे की छड़ों पर जिम करके सबको हैरान कर डाला। 
 

Content Writer

Sunita Rajput