क्रिसमस के लिए 3 खास रेसिपी, दोगुना हो जाएगा पार्टी का मजा

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 11:57 AM (IST)

क्रिसमस के लिए कुछ अलग और मजेदार बनाने की सोच रहे हैं तो परेशान ना हो क्योंकि यहां हम आपके लिए कुछ रेसिपी लेकर आएं है। इनसे आपकी क्रिसमस पार्टी का मजा दोगुना हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं क्रिसमस पार्टी के लिए 3 खास रेसिपी...

इमली की गोली (Imli Goli - Tamarind Candy)

सामग्री (सर्विंग्स - 3 - 4)

घी - 1 टेबलस्पून
गुड़ - 330 ग्राम
काला नमक - 1 टीस्पून
जीरा पाउडर - 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
इमली - 330 ग्राम
पानी - 60 मि.ली.
पिसी चीनी
स्प्रिंकल्स (Sprinkles)
फोंडेंट  (Fondant)

बनाने की रेसिपी

1. एक पैन में घी गरम करके गुड़ को पिघलने तक पकाएं।
2. अब इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, इमली और 60 मि.ली. पानी डालकर अच्छी तरह पकाएं।
3. जब यब पक जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
4. इसमें से थोड़ा-सा मिश्रण लेकर लोई बनाकर पिसी हुई चीनी से कोट कर लें।
5. स्नोमैन की बॉडी बनाने के लिए एक टूथपिक लें और उसमें तीन बॉल्स लगाएं।
6. आंखों और बटन बनाने के लिए इसे स्प्रिंकल्स से सजाएं।
7. फिर थोड़ा-सा फोंडेंट लेकर हैट और मफलर बना लें। इसके बाद इसे पिसी चीनी से गार्निश करें।

क्रिसमस ट्री कपकेक (Christmas Tree Cupcakes)

सामग्री ( सर्विंग्स - 5 - 6)

पानी - 400 मि.ली.
डार्क चॉकलेट - 120 ग्राम
मिल्क कंपाउंड चॉकलेट - 130 ग्राम
मक्खन - 110 ग्राम
अंडे - 2
अंडे की जर्दी - 1
दानेदार चीनी - 60 ग्राम
वेनिला अर्क - 1 टीस्पून
मैदा - 30 ग्राम
क्रीम पाउडर - 200 ग्राम
दूध - 300 मि.ली.
आइसिंग कलर
स्ट्रॉबेरी
स्टार
व्हाइट एंड रैड शुगर बॉल

बनाने की रेसिपी

1. एक पैन में 400 मि.ली. पानी गर्म करें। इसके ऊपर एक बाउल रखकर उसमें डार्क चॉकलेट, मिल्क कंपाउंड चॉकलेट, मक्खन को पिघाल लें।
2. एक बाउल में 2 अंडे, 1 अंडे की जर्दी, चीनी, वनीला एक्सट्रेक्ट, मैदा, डार्क चॉकलेट सिरप मिलाएं।
3. बैटर को कपकेक फोल्ड में डालें।
4. ओवन को 350°F/180°C पर प्रीहीट करें। मफिन को 10-15 मिनट तक बेक करें।
5. दूसरे बाउल में 200 ग्राम मलाई पाउडर, 300 मि.ली. दूध डालकर अच्छी तरह फेंटें।
6. इसमें थोड़ा-सा आइसिंग कलर डालकर फूलने तक फेंटें।
7. कपकेक को कुछ क्रीम, स्ट्रॉबेरी से अच्छी तरह कवर कर दें।
8. पेड़ को सजाने के लिए उसके ऊपर स्टार, शुगर बॉल और नारियल यूज करें।

चॉकलेट कैंडी (Chocolate Candy)
सामग्री (सर्विंग्स - 10 - 12)

पिघली हुई सफेद चॉकलेट
पिघला हुआ डार्क चॉकलेट

बनाने की रेसिपी

1. चॉकलेट मोल्ड में पिघली हुई सफेद चॉकलेट को आधा भर दें। फिर उसके ऊपर पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालें।
2. इसे 10 मिनट के लिए रेफ्रिजरेट में सेट होने के लिए रखें।
3. सांचे को बाहर निकाल कर उल्टा कर लें और चम्मच से धीरे-धीरे उस पर थपथपाएं।
4. इसे टॉफी रैपर से ढक दें।

लीजिए क्रिसमस के लिए आपकी रेसिपी तैयार हैं। अब आप अपनी पार्टी का मजा लें।

Content Writer

Anjali Rajput