मोटी तोंद हो जाएगी गायब, सोने से पहले करें 3 मिनट की ये एक्सरसाइज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 02:50 PM (IST)

हर लड़की चाहती है कि उसकी कमर स्लिम-ट्रिम हो। इसके लिए वो डाइट से लेकिन जिम में खूब पसीना भी बहाती है लेकिन फिर भी बैली, थाई और हिप्स पर जमा फैट आसानी से कम नहीं होता। जहां बैली, थाई और हिप्स पर जमा फैट पर्सनैलिटी बिगाड़ता है वहीं ये कई बीमारियों का घर भी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिनसे बैली, थाई और हिप्स पर जमा फैट चंद दिनों में ही कम हो जाएगा।

सबसे अच्छी बात

यह एक्सरसाइज लेग रेज से शुरू होगी। इन एक्सरसाइज को आप बेड या सोफे पर लेटकर आसानी से कर सकते हैं। वहीं, इन्हें करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठने की जरूरत नहीं बल्कि ये एक्सरसाइज आप रात को सोने से पहले करनी होगी।

घुटनों के ऊपर के हिस्से को टोन करने के लिए

इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को सीधे रखें। इसके बाद पैरों को 90 डिग्री के एंगल में उठाएं। एक घुटना मोड़कर दूसरे को खड़ा कर लें। ध्यान रखें कि इसे करते समय कूल्हे (हिप्स) मुड़ने नहीं चाहिए। ऐसा कम से कम 10 बार करें। इससे लोअर बेली फैट कम होगा।

कूल्हों और उसके नीचे के हिस्से को टोन करना

यह एक्सरसाइज लेग रेज की तरह ही होती है लेकिन इसमें पैरों के पंजे लेग रेज करते समय चेहरे की ओर रहेंगे। इसमें पैरों के पंजे प्वाइंटेड नहीं रहेंगे। बाकी पोजीशन वैसी ही रहेगी। इस एक्सरसाइज करते समय जितना हो सके पैरों को स्ट्रेच करें। हर पैर के साथ 10 बार यह दोहराएं।  इससे कूल्हों का फैट कम होगा और एब्स बनाने में भी मदद मिलेगी। 

बैक पार्ट और लोअर एब्स को टोन करना

इस एक्सरसाइज को करते समय पैर 45 डिग्री के एंगल में रखने हैं। इसे लिए पैरों को ऊपर की ओर इतना उठाएं कि कूल्हे भी उठ जाएं। कम से कम 20 बार ऐसा करें। इससे एब्स, कूल्हे और जांघों पर असर होगा, जिससे फैट घटाने में मदद मिलेगी।

जांघों के अंदरूनी हिस्से को टोन करना

इस एक्सरसाइज के लिए लेग रेज के साथ पैरों को क्रॉस करना है। इसके लिए पैरों को मोड़ें और ऊपर की ओर उठाएं। इसे 10 बार करना है और दोनों पैरों की पोजीशन एक बार ऊपर और एक बार नीचे रहेगी। इससे जांघों की एक्सरसाइज होगी और फैट कम होगा।

Content Writer

Anjali Rajput