पेट की एक्सट्रा चर्बी घटाने में फायदेमंद है ये 3 फ्रूट्स और सिर्फ 1 योग

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 11:54 AM (IST)

वजन का बढ़ना आज कई लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। इसे कम करने के लिए वे बहुत कोशिशें करते है। मगर सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका बॉडी मास इंडेक्‍स या बीएमआई क्‍या है। असल में किसी भी व्यक्ति का नॉर्मल बीएमआई रेट 23 से कम होता है। मगर कहीं यह 25 से ज्यादा हो तो उन लोगों को मोटापे की संख्या में गिना जाता है। ऐसे में जिसका भी बीएमआई रेट सामान्‍य से अधिक है तो उसे अलर्ट होने की जरूरत है। इस सिचुएशन में अपना वजन कम करने के लिए आप इन फ्रूट्स द्वारा कम कर सकते है।

खाने पर दे ध्यान

वजन को कम और सही रखने के लिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कम कैलोरी वाल खाने का सेवन करें।

-इसके लिए नाश्ते में आप अंकुरित अनाज, ड्राई फ्रूट्स, पोहा, उत्‍तपम और फलों को खाना चाहिए। इसके साथ ही वजन को कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू, शहद  मिलाकर पीएं। 
-बात अगर लंच की करें तो इसमें पौष्टिक गुणों से भरपूर दाल और सब्‍जी को ज्यादा खाएं। इसके साथ रोटी और चावल कम मात्रा में लें। 
-शाम को भूख लगने पर दिन में स्‍नैक्‍स के रूप में फल खाएं।
-डिनर के समय हल्‍का- फुल्का या यूं कहे तो कम खाएं। 
-इसके साथ तले-भुने और जंक फूड से परहेज रखें। 

इसके साथ ही आप अपने वजन खासतौर पर बैली फैट को कम करने के लिए इन 3 फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। 

सेब 

सेब में कैलोरी कम होने से वजन के बढ़ने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाएं जाने से पेट काफी समय तक भरा रहता है। ऐसे में भूख कंट्रोल रहने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। 

चकोतरा

चकोतरा में विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर  आदि तत्व पाए जाते है। एक रिसर्च के मुताबिक चकोतरा यानी ग्रेपफ्रूट्स खाने से शरीर में इंसुलिन नाम का फैट-स्‍टोरेज हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके साथ इसे खाने से भूख कम लगती है। ऐसे में शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। 

बेरीज

बेरीज में विटामिन, प्रोटीन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- इंफ्लामेट्री गुण पाएं जाते है। इसके सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। फाइबर अधिक मात्रा में होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे भूख कंट्रोल में रहती है। ऐसे में यह वजन को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही बेरीज को नियमित रूप से खाने से शरीर में दर्द, सूजन की परेशानी से रहात मिलती है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल कम होने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। 

वजन कम करने के लिए आप योग का सहारा भी ले सकते है। इसके लिए उत्तान पादासन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह आपके पेट और जांघों की लटकी हुई चर्बी घटाने में मदद करेगा। 

 

उत्तान पादासन करने का तरीका

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल पर लेट जाएं।
- दोनों हथेलियों को अपनीजांघों के बराबर में रखें। 
- इसके बाद दोनों पैरों के घुटनों, एड़ियों और अंगूठों को धीरे-धीरे मिलाएं और टांगों को सीधे तानकर रखें।
- अब गहरी सांस लेते हुए दोनों पैरों को 45 डिग्री पर ले जाएं। 
- वैसे शुरूआत में इसे करने से दर्द फील हो सकता है। मगर रोजाना करने से ठीक हो जाता है। 
- अब अपने पैर ऊपर उठाते हुए 90 डिग्री तक ले जाए।
- इस योगासन को करने से पहले स्‍ट्रचिंग व्‍यायाम जरूर कर लें।
- यह आसन नियमित रूप से करने से कमर, कुल्‍हों और जांघों पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होती है। 

उत्तान पादासन के अन्‍य फायदे

- इस योगा को करने से पेट से संबंधित बीमारियों से राहत मिलती है। 
- कमर, पीठ या शरीर के किसी भी अंग में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। 
- खून के संचार में वृद्धि होती है। 
- प्रजनन अंग बेहतर ढंग से काम करते है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput