एक साल में 22 पुरुष बने मां, दिया बच्चों को जन्म

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2019 - 04:17 PM (IST)

शुरु से ही मां बनने का सुख व वरदान मांओं को ही दिया गया है। मां बच्चे  को नौ महीने अपनी कोक में पाल कर उन्हें जन्म देती है। जिसके  साथ ही कहा जाता है कि पुरुष बच्चों को जन्म नही दे सकते है। हाल में ही इस कथन को गलत साबित करते हुए 22 पुरुषों ने बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बच्चों को जन्म देकर मां बनने का सुख हासिल किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद ही इन पुरुषों को जन्म दिया है।

ऑस्ट्रेलिया में 2018 से 2019 तक हुई जनगणना में पाया गया है कि इस समय के दौरान 22 पुरुषों में बच्चों को जन्म दिया है। ह्यूमन सर्विस विभाग ने बताया कि यह 22 पुरुष ट्रांसजेंडर थे। हालकिं इससे पहले ऐसे कोई आकंड़े सामने नही आए थे। ऑफिशियर कन्फर्मेशन के बाद यह पुरुष उन 228 पुरुषों की लिस्ट में शामिल हो गए है जो पिछले कुछ समय से इस लिस्ट में थे। बच्चों को जन्म देने के बाद इन पुरुषों ने अपना जेंडर भी बदलना चाहा। 

कुछ ने नकारा कुछ ने किया समर्थन 

मर्द द्वारा मां बनने पर कई लोगों ने सवाल उठाए तो कुछ ने इनका समर्थन किया है। इस बात को स्वीकार न करते हुए लोगों ने कहा है कि पुरुष मां नही बन सकते है, अगर वह मां बनते है तो वह पुरुष नही हैं। वहीं मेलबर्न यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का कहना है का मर्दानगी का अर्थ दूसरा होता है, पुरुषों की सोच भी इस मामले में अलग अलग हो सकती है। अगर ऑपरेशन से सेक्स चेंज किया हो तो बच्चों को जन्म देने में कोई दिक्कत नही है। 


 

Content Writer

khushboo aggarwal