इन 3 राशियों पर भारी पड़ेगा 2024, धन हानि के साथ बढ़ेंगे खर्चे

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 06:14 PM (IST)

नए साल 2024 ने दस्तक दे दी है। लोग जश्न मनाने की मूड में है।वहीं इस मौके पर ग्रहों ने भी अपनी चाल बदली है, जिसका असर कुछ राशियों पर भी पड़ने वाला है। नए साल में इन राशियों को न सिर्फ धन से जुड़ी समस्या हो सकती है, बल्कि करियर- कारोबार के मामले में भी संघर्ष करना पड़ सकता है। कौन है ये 3 राशियां, चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में...

कर्क

नए साल में ग्रह- नक्षत्रों की चाल कर्क राशि वालों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आपके खर्चे बढ़ेंगे और आय प्रभावित हो सकती है। घर का बजट भी बुरी तरह से बिगड़ जाएगा। नया कार्य शुरू करने वाले फिलहाल इसे टाल दें। निवेश करने के लिए भी समय उत्तम नहीं है। 

कन्या

नया साल कन्या राशि वालों के लिए बेहद कष्टकारी हो सकता है। धन हानि सहित घर- परिवार में वाद- विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। रोग, दुर्घटनाओं से समस्या बढ़ सकती है।

मीन

इस साल मीन राशि वालों का फिजूल का खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं बेवजह का तनाव भी हो सकता है। नए साल में किसी को उधार देने से बचें। धन हानि के अलावा, स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित हो सकता है।

Content Editor

Charanjeet Kaur