2022 के इन ट्रेंडी Lipstick Shades को जरुर बनाएं अपनी वैनिटी का हिस्सा

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 04:01 PM (IST)

लिपस्टिक लगाना तो सारी महिलाएं पसंद करती हैं और इसके कई शेड्स हम सब के पास पहले से होते हैं, लेकिन फिर भी ट्रेंड के चक्कर में हम नए कलर खरीदते रहते हैं, लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि मेकअप के ट्रेंड्स हर रोज बदल रहे हैं, ऐसे में कई बार लिपस्टिक लगाते वक्त हम महिलाएं कंप्यूज हो जाती हैं। इसलिए आपकी कंफ्यूजन को खत्म करने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं आपको 2022 के सबसे ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स जो सेलिब्रिटीज भी लगाए हुए नजर आई और जो हर स्किन कलर पर सूट भी करता है।

ग्लॉसी पिंक कलर

पिंक कलर की लिपस्टिक सब को हमेशा पसंद आती है और ये 2022 में ट्रेंड में भी रही। बता दें कि इस तरह का कलर हर तरह की ऑउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करता है। अगर आप लाइट और सोबर कलर कैरी करना पसंद करती हैं तो पिंक का यह कलर आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसके अलावा आप चाहें तो इस लिपस्टिक को लगाकर ग्लॉस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह आपको बेहद फ्रेश लुक देने में मदद करेगा।

रुबी रेड कलर

ब्राइट रेड कलर सदियों में महिलाओं कि पसंद रहा है और 2022 कुछ अलग नहीं था। आम महिलाओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक रुबी रेड कलर लगाएं नजर आईं।अगर आपका आई मेकअप ब्राउन है तो ऐसा लिप कलर आपके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना देगा। साथ ही इस तरह का कलर आप कूल टोन या ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ कैरी करें। वेस्टर्न में बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो भी ऐसा कलर आपके लिए परेफक्ट रहेगा।

ब्राउन न्यूड कलर 

न्यूड कलर भी 2022 में बहुत ज्यादा ट्रेंड में रहा। बता दें कि इस तरह का कलर वेडिंग फंक्शन से लेकर नार्मल वियर तक के लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आपका स्किन कलर डस्की है तो आप थोड़ा डार्क ब्राउन कलर चुनें। ये आपको बेहद लाजवाब लुक देगा।

पर्पल कलर

सुनने में चाहे थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ये लिपस्टिक शेड 2022 में काफी ट्रेंड में रही। प्रियंका चोपड़ा भी ये शेड कि लिपस्टिक लगाए हुए नजर आईं। बता दें कि आप भी ये कलर तब भी कैरी कर सकती हैं, अगर आपने कोई मेकअप ना किया हो। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक डार्क कलर है जो आपके लुक को एन्हांस करने में मदद करेगा। इस तरह का कलर आप लाइट कलर की ऑउटफिट के साथ कैरी करें ताकि आपका चेहरा आकर्षक नजर आए।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur