इन 5 राशियों के लिए बेहद लकी रहेगा साल 2020

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 06:22 PM (IST)

नया साल यानि 2020 का सभी को बेसब्री के साथ इंतेजार है। मगर आज की यह खबर खास उन लोगों के लिए है जो राशियों में यकीन रखते हैं। जी हां, आज हम बात करेंगे राशियों के मुताबिक नया साल किन-किन लोगों के लिए बेहतरीन रहेगा।

 

2020 की लकी राशियां

-मकर राशि
-कन्या राशि
-वृषभ
-सिंह और धनु

2020 का यह आने वाला साल इन 5 राशियों के लिए बेहद खास सिद्ध होगा। इस वर्ष इन राशियों के लोगों को अपने जीवन में बहुत ही पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। शुरुआत करते हैं मकर राशि से...

मकर राशि वाले लोग जो लक्ष्य इस साल नहीं हासिल कर पाए, इसका मौका उन्हें अगले इस आने वाले वर्ष में मिलेगा। साथ ही आप उन लक्ष्यों में काफी हद तक सफलता भी हासिल करेंगे। संतान और उनकी शिक्षा से जुड़े भी कई अच्छे परिणान देखने को मिलेंगे। आने वाले इस साल में धन प्राप्ति के भी अच्छे योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी 2020 काफी हद तक फलदायी साबित होगा। इस और आने वाले कई वर्षों तक आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए काफी समय से सोच रहे हैं तो 2020 का यह वर्ष आपके लिए काफी शुभ है। आप इस वर्ष बेझिझक किसी भी काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृषभ

वृषभ राशि में अच्छे बदलाव बहुत कम देखने को मिलते हैं, मगर 2020 आपके लिए अच्छे बदलाव लाने वाला साबित होगा। साल 2020 में बृहस्पति और शनि आपके लिए भाग्याशाली साबित होंगे। यह साल आपके लिए पैसों और प्रेम को लेकर अच्छा साबित होने वाला है। इस वर्ष आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह

सिंह राशि वाले लोग वैसे ही राजाओं वाला जीवन व्यतीत करते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक और दूसरे लोगों को अपनी तरफ खींचने वाला होता है। यह लोग बस हेल्थ रिलेटिड प्रॉबल्मस को लेकर कुछ परेशान रहते हैं। मगर इस वर्ष आपकी इस समस्या का हल भी काफी हद तक निकल जाएगा।

धनु

धनु राशि के लोगों की खास बात है कि इन्हें कोई भी अपनी सीमा में नहीं बांध सकता। ये लोग अपने रास्ते की बाधाओं को दूर करना अच्छे से जानते हैं। 2020 में भी धनु राशि के लोग अपनी सभी छोटी-छोटी समस्याओं का हल निकाल ही लेंगे। हर साल की तरह इस साल भी खुशियां आपके जीवन में भागी चली आएंगी। 

Content Writer

Harpreet