शादियों का ही नहीं, किलकारियों का साल भी रहा 2019, मम्मी-पापा बने ये स्टार्स

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 06:59 PM (IST)

साल 2019 में बहुत से बॉलीवुड-टीवी के स्टार्स के घर में किलकारियां गूंजी। इन सितारों के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दिया। मगर इनके आने से सिर्फ इन स्टार्स को ख़ुशी नहीं हुई बल्कि इन हस्तियों के फैंस को भी बहुत ख़ुशी प्राप्त हुई। किलकारियां इनके घर गूंजी और जशन सभी ने मिल कर बनाया।तो आइए आपको बताते है कि किन सेलेब्स ने अपने घर नन्हे मेहमानो का स्वागत किया। वैसे इस साल बहुत से घरों में नन्ही पारी की ही किलकारियां गूंजी।

सबसे पहले बात करते है सलमान खान के घर की... सलमान की लाडली बहन अर्पिता खान ने भी भाई को बर्थडे पर मामू बनाने का खास तोहफा पहले से प्लान किया था। उन्होंने 27 दिसंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया। उन्होंने उसका नाम आयात शर्मा रखा है।

June 10, 2019 को ईशा देओल के घर उनकी दूसरी बेटी मिराया का जन्म हुआ। उन्होंने यह नाम भगवान् कृष्णा के नाम पर रखा है।
अपनी शादी की पहली सालगिरह से पहले ही कॉमेडियन कपिल शर्मा को उनका गिफ्ट मिल गया था। जी हां, कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेबी गर्ल को इसी साल जन्म दिया है।
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इस साल नानी बन गई । उनके घर नन्हा मेहमान आया। उनकी बेटी छाया ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।


सबसे खास नाम ब्रुना अब्दुल्लाह एक ब्राजीलियन एक्ट्रेस है जो अब बॉलीवुड में अपने छोटे-छोटे रोल के लिए जानी जाती है, उन्होंने एक सुपरहीरोइन की तरह पानी के अंदर दिया अपनी बेटी को जन्म दिया।
अर्जुन रामपाल भी दोबारा पापा बने।
एमी जैक्सन ने भी इसी साल बेबी बॉय को बर्थ दिया।
बॉलीवुड और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी सेरोगेसी की मदद से बेबी बॉय का अपने घर स्वागत किया।
समीरा रेड्डी ने भी 12 जुलाई को एक नन्ही परी का स्वागत किया।


सुरवीन चावला के घर 15 अप्रैल के घर बेबी गर्ल की किलकारियां गूंजी।


वहीं टीवी सेलेब्स की बात करें तो माहि विज और जय भानूशाली, बरुन सोबती, Priyanka Kalantri, छवि मित्तल और सौम्या टंडन के घर भी खुशियां आई।
 

 

Content Writer

shipra rana