इंडिया के टॉप 5 हनीमून प्लेस, 2018 में कपल्स की फेवरेट डेस्टिनेशन

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 02:42 PM (IST)

2018 खत्म होने को है। इस साल कई जगहें चर्चा में रहीं जिन्हें लोगों ने हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस कहा। अगर आपकी शादी भी इस दिसंबर-जनवरी में है तो आप इन प्लेस के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। इन जगहों से आप क्रिसमस और नए साल को सेलिब्रेट करने के भी आइडिया ले सकते हैं। मजे की बात तो यह है कि यह सारे डेस्टिनेशन प्लेस विदेश नहीं बल्कि भारत में ही हैं तो आपको अपना बजट भी आऊट ऑफ बॉक्स नहीं जाएगा। 

भारत के 5 बेस्ट हनीमून प्लेस

ऊटी 

पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेड करने के लिए ऊटी सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। यहां टॉय ट्रेन की सवारी करके आप प्राकृति नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं। न्यूली वेड कपल्स यहां आना अधिक पसंद करते हैं।

केरल

हनीमून के लिए केरल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। केरल पहुंचकर व्यक्ति बस यहीं का बनकर रह जाता है। 

 
 

कश्मीर

कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' कहा जाता है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां की खूूबसूरती देख हर किसी को यहां घूमने की चाह होती है। आतंकवादी गतिविधियों और लगातार सुरक्षा अलर्ट के बीच कश्मीर में हजारों पर्यटक पहुंचे। यहां कई कपल्स अपनी हनीमून मनाने गए। 

मुन्नार

यहां की खूूबसूरती को देखकर आप बेहद खुश हो जाएंगे। लोग यहां आकर हाथी की सवारी का मजा लेते हैं। नेचर लवर्स के लिए मुन्नार घूमने की बेस्ट जगह है।
 

उदयपुर

उदयपुर भारत की रोमांटिक जगहों में से एक है। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने भी अपनी शादी के लिए इसे चुना। यहां की खूबसूरत सड़कों पर अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर घूमने का मजा ही अलग है। 


 

Content Writer

Priya dhir