शर्मनाकः 20 साल की महिला से चलती ट्रेन में हैवानियत, 8 हैवानों ने किया गैंगरेप

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 03:53 PM (IST)

भारत में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। रात होते ही लड़की को अपनी आबरू का डर सताने लगता है। आज अकेली लड़की एक जगह से दूसरी जगह जाना तो दूर, घर की नुक्कड़ तक जाने से भी डरती है। हाल ही में महाराष्ट्र से एक ऐसी ही शर्मसार घटना सामने आई है, जिसे सुन आपका भी दिल दहल जाएगा।

चलती ट्रेन में गैंगरेप

दरअसल, लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की एक महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। तभी इगतपुरी से पुष्पक एक्सप्रेस में 8 बदमाश सवार हुए। पहले तो अपराधियों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

8 लोगों ने किया दुष्कर्म

यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जहां महाराष्ट्र में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में महिला के साथ गैंगरेप किया गया। मामले कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया। रेलवे पुलिस, IPC और भारतीय रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई GRP कमिश्नर कैसर खालिद के ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

15 से 20 यात्रियों से लूटपाट भी की

रेलवे पुलिस के मुताबिक, आरोपी औरंगाबाद रेलवे डिस्ट्रिक्ट, इगतपुरी से स्लीपर बोगी के कोच नंबर डी-2 में चढ़े और इगतपुरी से कल्याण के बीच 15 से 20 यात्रियों से लूटपाट की। उन्होंने यात्रियों को डराकर नगदी, मोबाइल और कीमती सामान छीने। जब ट्रेन कसारा स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने चिल्लाना शुखू किया, जिसपर GRP मुंबई अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे और 4 आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि 4 अपराधी फरार हो गए।

आरोपियों के पास से हजारों का सामान बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 96,390 रुपए की संपत्ति बरामद की गई है, जिसमें ज्यादातर मोबाइल हैं। इसके अलावा उनके पास 34,200 रुपय ए की नकदी भी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने में लगी है।

Content Writer

Anjali Rajput