सुबह 20 मिनट ज्यादा सोना भी है सेहत के लिए फायदेमंद

punjabkesari.in Wednesday, Jan 31, 2018 - 01:54 PM (IST)

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए है कि उन्हें अपनी नींद पूरी करने का भी समय नहीं मिलती है। कुछ लोगों तो छोटी-छोटी झपकियों में ही अपनी नींद पूरी करते हैं। वहीं कुछ लोग हफ्ते में एक दिन छुट्टी मिलने पर सारा दिन सोए रहते है। हर उम्र के लोगों को कम से कम 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। नींद पूरी न होने पर आप डिप्रेशन, अल्जाइमर, टाइप2 डायबिटीज, अनिद्रा और एंग्जाइटी जैसी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार अगर आप रोजाना 8 घंटे के अलावा 20 मिनट एक्स्ट्रा नींद लेते है तो आप ज्यादा फ्रेश और तरोताजा महसूस करते है।

सोते समय 20 मिनट देरी से उठने पर आप फ्रेश तो महसूस करते ही है साथ ही इससे सेहत को कई ओर फायदे भी होते है। शोधकर्ताओं के अनुसार सुबह दो घंटे की अतिरिक्त नींद लेना स्वास्थ्य आपका दिमाग दोगुणा चलता है। इसके अलावा शोधकर्ताओं का कहना है कि 20 मिनट ज्यादा सोने वाले लोग पतले होते है। एक्स्ट्रा सोने पर आपका शरीर कैलोरी बर्न करता है, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता।

इसके अलावा थोड़ा ज्यादा सोने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, जिससे आपका शरीर की कोशिकाएं अधिक तेजी से काम करती हैं। इसके अलावा अधिक सोने के कारण आप दिन में कम से कम 385 कैलोरी वाला भोजन खा सकते है। इससे शरीर को भी शहद, शुगर, सिरप और फल जैसी चीजों को डाइजेस्ट करने में मदद मिलती है।

अपनी रेगुलर रूटीन से रोजाना 20 मिनट एक्स्ट्रा सोने से बड़ें ही नहीं बल्कि बच्चों को भी बहुत फायदा होता है। तो अगर आप भी अपनी सेहत को बनाए रखना चाहता है तो सुबह 20 मिनट की एक्स्ट्रा नींद जरूर लें।

Punjab Kesari