शादी के मंडप में 2 बहनों ने 1 ही व्यक्ति से रचाई शादी

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 01:12 PM (IST)

भारत में शुरु से ही बहु- शादियों की रिवाज चला आ रहा है। एक पत्नी के होते हुए भी भारत के राजा एक से अधिक शादियां करते थे। आज इस तरह का रिवाज चाहे आम देखने को नहीं मिलता है लेकिन भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी पति एक से अधिक शादियां करते है। हाल ही में मध्यप्रदेश में एक शादी भी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

दरअसल यहां एक शख्स  दिलीप ने एक ही मंडप में 2 महिलाओं से शादी की। एक महिला विनीता उसकी पत्नी थी जबकि दूसरी उसकी ही पत्नी की बहन रचना थी, जो रिश्ते में साली लगती है। मामला भिंड जिले की मेहगांव जनपद के गुदावली गांव का है। 

 

यहां महिला सरपंच विनीता और दिलीप की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं लेकिन पत्नी के बीमार रहने की वजह से बच्चों की देखभाल में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। दिलीप के मुताबिक वह अपनी साली यानि पत्नी की बहन को पसंद करता था इसलिए जब दूसरी शादी की बात चली तो उसने इस बारे में अपनी पत्नी को बताया। पत्नी की रजामंदी के बाद ही उसने यह शादी रचाई। 

जयमाला के स्टेज पर 2 दुल्हनें थीं। दिलीप ने अपनी पत्नी विनीता के साथ ही अपनी साली रचना के भी गले में माला पहनाकर पत्नी रुप में स्वीकार किया। इसके बाद दिलीप अपनी दोनों पत्नियों के साथ स्टेज पर बैठ। जानकारी के अनुसार इस शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal