समलैंगिक नहीं फिर भी 2 लड़कियों ने एक साथ बसाया घर, रिश्ते को दिया ‘प्लैटोनिक पार्टनरशिप’ नाम

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 02:25 PM (IST)

जमाना बदलने के साथ संंबंधों व रिलेशनशिप में बदलाव आ रहे हैं। पहले तो सिर्फ लड़का-लड़की शादी के बंधन में बंधते थे। मगर बदलते जमाने में समलैंगिक संबंध, गे-रिलेशन, लिव-इन और शादीशुदा रिलेशनशिप भी सुनने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक नए तरह का रिलेशनशिप सामने आया है। यह प्लैटोनिक लव है जिसे ‘प्लैटोनिक पार्टनरशिप’ का नाम दिया जा रहा है। चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं रिलेशन...

प्लैटोनिक पार्टनरशिप

अमेरिका की दो लड़कियां ली और वोंग ने साथ मिलकर घर बसाया है। ये दोनों ही एक-दूसरे की पक्की दोस्त हैं। मगर इनके बीच का रिश्ता आम दोस्ती से थोड़ा अलग व ऊपर है। ये दोनों आपस में जिस रिश्ते में हैं उसे प्लैटोनिक पार्टनरशिप टर्म से भी जाना जाता है।

PunjabKesari

लाइफ पार्टनर की तरह रहेंगी मगर रिश्ता होगा थोड़ा अलग

इस रिलेशनशिप में ली और वोंग दोनों लड़कियां पार्टनर की तरह एक साथ रह रही है। दोनों ही एक-दूसरे सोलमेट मान चुकी हैं। दोनों लड़कियों ने एक साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला लिया है। मगर बता दें, इनके बीच कोई बीच कोई सेक्शुअल रिश्ता नहीं है। दोनों अलग-अलग बेड पर सोती हैं और कभी-कभाव एक-दूसरे को गले लगा लेती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि एक समलैंगिक कपल की तरह एक साथ नहीं रहती हैं।

प्लैटोनिक पार्टनरशिप में दोनों लड़कियां

अप्रेल ली और रेनी वोंग, जिस रिलेशनशिप में हैं उसे प्लैटोनिक पार्टनरशिप नाम दिया गया है। पिछले साल से दोनों एक साथ रह रही है। एक लेख में ली ने कहा कि हमने उस सोच को रोमांटिक बनाया जिसमें एक ही इंसान हमारे लिए सबकुछ हो सकता है- रूममेट, फाइनेंशियल और इमोशनल सपोर्ट, को-पैरेंटिंग पार्टनर, बेस्ट फ्रेंड और उम्रभर हमें प्यार करने वाला भी। इसपर ली और वोंग ने इस एक -दूसरे के साथ डेट पर जाने का भी फैसला लिया। इसके साथ ही वे जीवनभर एक-दूसरे के साथ लाइफ पार्टनर की तरह रहेंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by April Lexi Lee (@aprillexilee)

 

ऐसे आईं दोनों इस रिलेशनशिप में

बता दें, अप्रेल ली और रेनी वोंग पहले बेस्ट फ्रेंड्स की तरह थी। दोनों ही मदद पड़ने पर एक-दूसरे का साथ देती थी। अपनी दोस्ती दौरान ली ने कही से ‘प्लैटोनिक फीमेल फ्रेंड्स’ के बारे में पढ़ा, जिन्होंने 1800 के दशक में बिना कोई रोमांटिक रुचि के एक-दूसरे से शादी की थी। इसे पढ़कर ऐसा करने का विचार दोनों के मन में आया। इसपर ली का कहना है कि हम लोगों की अपनी-अपनी निजी जरूरतें, कई अन्य महत्वाकंक्षाएं थी। ऐसे में रोमांटिक पार्टनर के बारे में सोचने या किसी रिश्ते में पड़ने से हमें अपने सपनों से समझौता करना लगता था। ऐसे में दोनों ने एक-साथ रहने का फैसला किया।

कई सालों से थी दोस्त

दोनों लड़कियां कई सालों से  दोस्त थीं और लॉकडाउन के दौरान दोनों फेसटाइम पर काफी बातें भी करती थी। उस समय वोंग सिंगापुर में थीं। इसी दौरान पिछले साल दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का तय किया। इस पर ली का कहना है कि वोंग के साथ जिंदगी बीताना एक राहत है। इसके साथ ही हम दोनों पर एक-दूसरे को रोमांटिक रूप से संतुष्ट करने का कोई बोझ नहीं है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by April Lexi Lee (@aprillexilee)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static