19 साल के लड़के की जान का दुश्मन बना चिकन शवारमा, खाने से हुई मौत

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 10:31 AM (IST)

कुछ लोग चिकन खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में वह इसे खाने का कोई मौका नहीं छोड़ते लेकिन अगर यही चिकन आपकी मौत का कारण बन जाए तो क्या होगा? अब हाल ही में मुंबई के महाराष्ट्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर 19 साल के लड़के की खराब चिकन से बना शवारमा खाने से हो गई है। हालांकि इस चिकन शवारमा को खाने के बाद कई और बच्चों की तबीयत भी खराब हुई लेकिन फिलहाल वह ठीक हैं। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। 

एकदम से तबीयत हुई खराब 

रिपोर्ट्स की मानें तो 3 मई को 19 साल के प्रथमेश भोकसे ने शवारमा खाया था। अगली सुबह 4 मई को सुबह 7 बजे से उसे पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। घरवालों ने प्रथमेश को पास के डॉक्टर के पास दिखाया। डॉक्टर की दवाई से उसे कुछ समय फायदा मिला। इसके बाद उसने सारा दिन कुछ नहीं खाया। 5 मई को सुबह 8 बजे से फिर से प्रथमेश को उल्टी, पेट दर्द और दस्त होने लगी। फिर उसके घरवालों ने उसे KEM नाम के अस्पताल में दिखाया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। 

PunjabKesari

अस्पताल में कर लिया भर्ती 

बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने प्रथमेश को अस्पताल में भर्ती कर लिया। डॉक्टर के इलाज के बाद प्रथमेश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और 7 मई की सुबह 10:30 बजे के करीब प्रथमेश की मौत हो गई। हालांकि अस्पताल में जांच के दौरान पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और 273 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari

फूड वेंडर्स निकले दोषी 

पुलिस ने जांच के बाद प्रथमेश की मौत के लिए दो फूड वेंडर्स को दोषी माना है। पुलिस ने दोनों फूड वेंडर्स आनंद कांबले और अहमद शेख को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के अलावा कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static