रातोंरात होटल की मालकिन बन गई 18 साल की लड़की, पहले इसी Resturant में धोती थी बर्तन
punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 11:05 AM (IST)

कब किसकी किस्मत बदल जाए यह कोई नहीं जानता, कहा जाता है कि जिसकी तकदीर में जो लिखा है वो उसे मिलकर ही रहता है। अब 18 वर्षीय एक लड़की का ही देख लीजिए, जिस होटल में वह कभी बर्तन धोया करती थी आज वह उसी होटल की मालकिन बन गई है। वहां से कमाए पैसों से ही उसने 2 साल के बीच होटल खरीद लिया।
हम बात कर रहे हैं अमेरिका के ओहियो शहर की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की सामंथा की। इतनी छोटी उम्र में वह ना सिर्फ एक होटल को संभाल रही है, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है। यह कहानी जानकर हर कोई सामंथा की तरह बड़ा मुकाम हासिल करना चाहता है। वह ओहियो शहर में पॉट वॉशर का काम करती थी और धीरे-धीरे कुक बन गई।
दरअसल सामंथा ने कॉलेज की पढ़ाई के लिए रेस्त्रां में बर्तन धोने का काम शुरू किया था। उनका काम इतना पसंद किया गया कि वह कुछ दिनों में कुक बन गई। विंटर ब्रेक के दौरान वह ट वॉशर का काम भी करती थी। उनकी मेहनत का ही रंग है कि आज उन्होंने वो कर दिखाया जिसका लोग सिर्फ सपना ही देखते रह जाते हैं। रेस्त्रां में काम करने के दौरान उसे पता चला कि मालिक इसे बेचना चाहता है और ग्राहक ढूंढ रहा है।
तभी सामंथा ने इसे खरीदने का मन बना लिया। हालांकि इतने पैसे उसके पास नहीं थे, सामंथा ने अपनी सारी सेविंग्स निकाली और अपने कुछ पैसे अपनं दोस्तों से भी उधार लिए। उन्होंने अपने घर वालों से भी मदद ली, लेकिन तब भी कुछ पैसे कम पड़ रहे थे। इसके बाद उसने होटल के मालिक से की और रेस्टोरेंट का डाउन पेमेंट कर दिया। अब वह होटल की मालकिन बन गई है, वह बचे हुए पैंसों काे धीरे-धीरे चुका रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

Chandauli में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत, कई घायल…देखें VIDEO

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

मुंबई में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: शव के टुकड़े किए, फिर कुकर में उबाला...शख्स ने की लिव इन पार्टनर की हत्या