Parents Alert! जंक फूड खाने से टीनएज बच्चा हो गया अंधा और बहरा, लगी खतरनाक बीमारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 06:15 PM (IST)

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी जंक फूड खाना पसंद करते हैं लेकिन जंग फूड हमारी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होते है। हाल ही में जंक फूड की आदत ने 17 साल के 1 बच्चे को अंधा व बहरा बना दिया। डॉक्टर्स के अनुसार उस बच्चे को  ARFID (avoidantrestrictive food intake disorder) डिसऑर्डर हैं। 

कुपोषण का हुआ था शिकार 

ब्रिटेन में 17 साल का बच्चा तकरीबन एक दशक से खाने में चिप्स, क्रिप्स जैसा जंग फूड ही लेता था। वह अपने खाने में इसके अतिरिक्त कुछ नही खाता था, जिस कारण वह कुपोषण का शिकार हो गया। उसकी आदत का उसके शरीर पर इतना बुरा असर पड़ा कि वह अंधा व बहरा हो गया। ब्रिटेन में सामने आने वाला यह पहला केस है जिसके बारे में यूनिवर्सिटी अस्पताल ब्रिस्टल के एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के डेनाइज ऐटन ने इसके बारे में जानकारी दी। 

7 साल में छोड़ दी थी सब चीजें खानी

किशोर की मां ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे ने 7 साल की उम्र में ही खाने की सारी बंद क दी थी। इतना ही नही  जब वह प्राइमरी स्कूल में लंच लेकर जाता था तो वह वापिस ले आता था। उसे फल व सब्जियों के रंग रुप पसंद नही आते थे। ऐसे में वह सिर्फ जंग फू़ड खाना ही पसंद करता था। लड़का 14 साल का ता जब उसके सुनने की शक्ति कम हो रही थी। फिर धीरे धीरे उसकी आंखों की भी रोशनी जाने लगी। अब वह किसी भी काम का नही हैं। वह उसे खिलाने के लिए स्वादिष्ट सैंडविच बनाती थी लेकिन वह नही खाता था जबकि उसके भाई बहन खा लेते थे। हमने सुना था कि फॉस्ट फूड खाने से वजन बढ़ता है लेकिन यह दुबला था तो हमें लगा कि यह पूरी तरह से फिट हैं। 

चलिए बताते है आपको इस बीमारी के बारे में 

क्या है यह बीमारी 

ARFID (avoidant restrictive food intake disorder) के नाम से जाना जाता है। इस डिस्ऑडर में लोगों को खास रंग-रूप, गंध, स्वाद वाले खानों को पसंद नहीं करते हैं। इतना ही नहीं उन्हें  किसी निश्चित तापमान पर ही खाना पसंद होता है। पोषण की कमी के कारण ऑप्टिक नर्व बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

लक्षण

वजन कम होता है
कब्ज, पेट दर्द, सुस्ती या अधिक ऊर्जा का अनुभव होना 
घुट या उल्टी का डर
खाने में कुछ ही खाना खाएगें
भूख की कमी या खाने में रुचि न होना 
वजन बढ़ने या शरीर का में होने वाली गड़बड़ी से कोई डर नही 
महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमिता
सिर चकराना, बेहोशी
नींद की समस्या, रुखी त्वचा, सूखे नाखून
मांसपेशियों का कमजोर होना
 

Content Writer

khushboo aggarwal