वेपिंग की वजह से 17 साल के लड़के के फेफड़े हुए फेल, जानिए क्या है यह और इसके साइड इफेक्ट्स

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 10:13 AM (IST)

फेफड़े हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होते है अगर फेफड़े कमजोर या काम करना बंद कर दे तो इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। इंसान को सांस लेना तो दूर जिदंगी जीना भी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह की समस्या का सामना अमेरिका का 17 साल का एथलीट ट्रिस्टन जोहफेल्ड कर रहा हैं। ट्रिस्टन के फेफड़े ब्लॉक होने का कारण वेपिंग पाया गया हैं। 

वेंटीलेटर पर है जीवित 

PunjabKesari,Vaping, Lung Failed, Tryston Zohfeld, Nari

अमेरिका के टेक्सास के रहने वाला ट्रिस्टन जोहफेल्ड को 26 जुलाई को अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर पता लगा कि वेपिंग के कारण उसके फेफड़े यानि लंग्स पूरी तरह से फेल हो चुके है। तब वह वेंटीलेटर पर जिंदा हैं। डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे है कि वह इस बीमारी का पता लगा कर इलाज कर पाएं लेकिन उन्हें कुछ भी पता नही लग रहा हैं। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन वेपिंग द्वारा 16 राज्यों में गंभीर फेफड़ों की बीमारी के तकरीबन 153 मामलों की जांच कर रहा है। 

क्या है वेपिंग 

लोगों का कहना है कि वेपिंग का सेवन उनके लिए खतरनाक नही है लेकिन यह न केवल पीने वाले बल्कि अन्य कई लोगों को भी नुक्सान पहुंचाता हैं। वेपिंग में निकोटिन, प्रोपलीन ग्लाइकोल, ग्लिसरीन और फ्लेवर होता है। लोगों को मानना है कि इसमें पाए जाने वाले फ्लेवर सेहत के लिए अच्छे होते है लेकिन यह सिर्फ टेस्ट के लिए होते है।

PunjabKesari,Vaping, Lung Failed, Tryston Zohfeld, Nari

वेपिंग से होने वाले नुक्सान

- वेपिंग न केवल आपके फेफड़ों को बल्कि लीवर को खराब कर पाचन शक्ति को भी प्रभावित करता है।
- इससे त्वचा पर ड्राइनेस आ जाती है, जिससे चेहरे पर झाइयां आनी शुरु हो जाती है। इतना ही नही उम्र से पहले त्वचा डल होनी शुरु हो जाती है।
- इसके सेवन से खांसी की समस्या होती है। लंबे समय तक खांसी रहने के कारण टीबी का रोग भी हो सकता हैं। 

PunjabKesari,Vaping, Lung Failed, Tryston Zohfeld, Nari
- इससे नींद न आने की समस्या भी हो सकती हैं। 
- इसके सेवन से चक्कर आते हैं। इससे शरीर में कमजोरी भी आ जाती हैं। 

 

फेफड़े खराब होने के लक्षण

- लंबे समय तक खांसी की समस्या।
- कफ के साथ ब्लीडिंग।
- पीठ और छाती में दर्द, खांसने व हंसने के साथ यह बढ़ता हैं। 

PunjabKesari,Vaping, Lung Failed, Tryston Zohfeld, Nari

- सांस लेने में तकलीफ, सीढ़िया चढ़ते समय सांस फूलती हैं।
- तेजी से वजन घटना।
- आवाज में बदलाव आना शुरु हो जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static