16 साल की अबोली की दर्दभरी कहानी सुन रो पड़ी नेहा कक्कड़ ने कहा - तुम मेरी आइडल हो

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 01:56 PM (IST)

जीवन में आने वाली मुश्किलों से इंसान बहुत ही जल्दी घबरा जाता है लेकिन इंडियन आइडल की स्टेज पर पहुंची 16 साल की अबोली न केवल अपना जीवन खुशी के साथ जीवन व्यतीत कर रही है बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।अबोली की दर्द भरी कहानी सुन कर शो की जज नेहा कक्कड़ न केवल रो पड़ी बल्कि प्रोग्राम के प्रोमो को भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर शेयर किया। 

अबोली की मां जब उसे गोद में लेकर आती है तो नेहा बोलती हैं आंटी ये बच्चों का शो नहीं हैं, इस बार वह कहतीं है कि ये बच्ची नहीं 16 साल की हैं। उनकी यह बात सुन कर सारे जज शॉक्ड रह जाते हैं। आपको भी बताते है कि क्या है इस बच्ची अबोली की दर्दभरी कहानी ..

इंडियन आइडल के शो में पहुंची अबोली ,Nari

16 साल की अबोली 12 में पढ़ती है लेकिन उसकी हाइट एक छोटी बच्ची जितनी हैं। अबोली की मां ने शो में बताया कि उसकी यह हालात एक मेडिकल कंडीशन के कारण है जिसका कोई इलाज नहीं हैं। इस समय उसकी एक किडनी डैमेज है व दूसरी का साइज बहुत ही छोटा है। जिस कारण उसका यूरिन नीचे से पास न होकर साइड से होता है। अबोली का एक ग्राइडल भी नहीं हैं। इसी समस्या की चलते अबोली का हाइट नही बढ़ पाई थी।  इतना ही नही पिछले 2 से 3 साल से वह चल भी नही पा रही हैं।

Image result for इंडियन आइडल के शो में पहुंची अबोली की क्या है कहानी,Nari

वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा- मैं कभी भी हिम्मत नहीं हारूंगी, क्योंकि जब भी मैं हिम्मत खोने लगूंगी मैं आपको और आपकी खूबसूरत स्माइल को याद करूंगी अबोली तुम मेरी आइडल हो। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I'll never lose hope because whenever I do I will be reminded of You and Your Beautiful Smile 😇 #Aboli You are My Idol! ♥️🙌🏼 Guys do watch this beautiful girl's story on #IndianIdol tonight at 8 pm on @sonytvofficial 🤗 . @thecontentteamofficial #NehaKakkar #IndianIdol11 #IndianIdol

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on Oct 11, 2019 at 8:37pm PDT

भगवान ने जो दिया उसमें रहें खुश 

अबोली का कहना है कि भगवान ने उसे जो दिया है वह उसके साथ बहुत खुश है। उसे किसी भी बात का कोई दुख नहीं हैं। वहीं शो के दौरान बच्ची नेहा को कहती है कि वह उसकी बहुत बड़ी फैन है वह उसके जैसे चल तो नहीं सकती है लेकिन परफोर्म जरुर करेगी। उसकी यह बात सुन कर सभी जज बहुत ही इमोश्नल हो जाते है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static