Summer Fashion: बॉलीवुड स्टाइल 15 कुर्तीज, कंफर्टेबल के साथ दिखेंगी Cool

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 11:07 AM (IST)

गर्मियों के सीजन में अधिकतर कॉलेज व ऑफिस गर्ल्स ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं जो ढीले-ढीले व कूल लुक देते हो। ऐसे में लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं कुर्तीज। बॉलीवुड की पसंदीदा फेमस फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे हर समर सीजन अपने कलैक्शन पेश करती हैं जिसमें वह समर कुर्तीज को खास अहमियत देती हैं जिनसे न सिर्फ आम लड़कियां बल्कि बॉलीवुड दीवाज भी खूब इंस्पायर्ड रहती हैं। जी हां, बी-टाउन की अधिकतर एक्ट्रेसेज अनिता डोंगरे की कुर्तीज पहनना ही पसंद करती हैं। 

हाल ही में आलिया भट्ट फिल्म कलंक की प्रमोशन में अनिता डोंगरे का डिजाइनर शरार सूट पहन कर स्पॉट हुई जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की स्ट्रेपी स्लीव्स कुर्ती कैरी की, जो न सिर्फ समर में उनको कूल बल्कि स्टनिंग लुक भी दे रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि आलिया इससे पहले भी अनिता डोंगरे की कुर्ती में नजर आ चुकी हैं। अगर आप भी गर्मियों में कुर्तीज पहनना पसंद करती हैं तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज की कुछ बेस्ट कुर्तीज डिजाइन्स दिखाएंगे जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं। 

दिया मिर्जा की यह अनारकली स्टाइल कुर्ती विद प्लाजो आप किसी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। 

ब्रोकेड प्रिंट प्लाजो के साथ यामी गौतम की लॉन्ग फ्रिजी स्टाइल कुर्जी भी बेस्ट ऑप्शन हैं। 

अनिता डोंगरे की यह रैड कलर की चिकनकारी वर्क वाली कुर्ती भी बेस्ट ऑप्शन हैं जिसके साथ आप कूलाट्स स्टाइल प्लाजो कैरी कर सकती हैं। 

कंगना रनौत की तरह ढीली कुर्तीज के साथ ट्राउजर पैंट आपको स्टाइलिश लुक देगी। 

आप अनारकली स्टाइल कुर्ती भी सिलवा या मार्कीट से खरीद सकती हैं जिसके साथ आप चाहे तो चूड़ीदार या फिर प्लाजो कैरी कर सकती हैं। 

प्रीति जिंटा की यह फ्रंट स्लिट कुर्ती भी प्लाजो के साथ खूब सूट करेगी जिसे आप किसी फंक्शन में भी ट्राई कर सकती हैं। 

पूजा डेंगड़े की यह यैलो फ्लोरल प्रिंटेड कुर्तीज भी समर सीजन के लिए बेस्ट हैं। 

आथिया शेट्टी की तरह अंगरखा स्टाइल कुर्ती के साथ आप प्लाजो या चूड़ीदार सलवार भी कैरी कर सकती हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा की तरह प्लाजो के साथ इम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती खूब सूट करेगी। 

माधुरी की तरह प्रिंटेड प्लाजो के साथ हल्की इम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता कैरी करें। 

Content Writer

Sunita Rajput