आपको भी किचन क्वीन बना देंगे ये 13 बेसिक टिप्स

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2019 - 02:54 PM (IST)

कहते है कि इंसान के दिल तक पहुंचने का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। जी हां, किसी के दिल में खास जगह बनाने के लिए आपके हाथों से बना स्वादिष्ट खाना ही काफी हैं। स्वादिष्ट खाने बनाने में ज्यादातर माहिर महिलाएं ही होती हैं। यह न केवल उनका शौक है बल्कि खाना बनाते समय उनको भरपूर आनंद भी मिलता है मगर भागदौड़ भरी जिदंगी में हम कई बार खाना बनाने के बेसिक टिप्स भूल जाते हैं। अगर आप चाहती है कि आप को किचन क्वीन कहा जाए तो आपको भी किचन से जुड़े बेसिक टिप्स मालूम होने चाहिए। चलिए जानते है उन टिप्स के बारे में...

 

1. पूरी बनाने के लिए आटा गूंथते समय उसमें थोड़ी चीनी मिला दें। इससे पूरी नर्म बनेगी।

 

2. सब्जी में नया स्वाद लाने के लिए पिसे हुए मिश्रण को घी में डालने के बाद एक बड़ा चम्मच मलाई डालकर मसाला भूलें।

 

3. सूजी और दलिए में जल्दी कीड़ा लग जाता है। इन्हें हमेशा हल्का भूनकर ठंडा करके डिब्बे में भरें। अब निश्चित होकर इसे प्रयोग में ला सकती हैं।

 

4. कपड़ों पर स्याही के दाग लगना तो आम बात है, घबराइए नहीं। रूई में थोड़ा नेल रिमूवर डालकर धब्बे पर रगड़ दें, धब्बे तुरंत साफ हो जाएंगे।

 

5. प्याज काटने से हाथों में आने वाली बदबू को दूर किया जा सकता है। हाथों पर थोड़ा-सा नींबू डालकर हाथों को रगड़ें, बदबू दूर हो जाएगी।

 

6. रस वाली सब्जी के रसे को गाढ़ा करने के लिए उसमें अच्छी तरह भुनी हुई (लाल की हुई) डबल रोटी का चूरा डालें।

 

7. तेल में से छींटे न उठें, इसके लिए तेल गर्म होने पर पहले पिसी हुई हल्दी डालें, फिर सब्जी डालें। इससे तेल के छींटे नहीं उठेंगे।

 

8. सब्जी में मिर्च अधिक डल जाने पर इसमें ताजा दही मिलाएं। मिर्ची की तेजी कुछ कम हो जाएगी।

 

9. दीवारों पर लगे मकड़ी के जालों को उतारने से पहले फूलझाड़ को हल्का गीला कर लें। जाले दीवार पर बिना फैले आसानी से साफ हो जाएंगे।

 

10. जलने वाले दाग को खत्म करने के लिए नारियल के छिलके को जलाकर उसकी राख को नारियल तेल में मिलाकर दाग वाले स्थान पर लगाएं।

 

11. इलायची को छिलके समेत महीन पीसने के लिए थोड़ी चीनी साथ मिलाकर पीसें।

 

12. भरथे के लिए भुने हुए बैंगन के छिलके आसानी से उतारने के लिए इन्हें ठंडे पानी में डाल दें, छिलके आराम से उतर जाएंगे।

 

13. पेट में कीड़ें होने पर पिसी हुई थोड़ी हल्दी गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट के कीड़ें नष्ट हो जाते हैं।

 

 

Content Writer

Sunita Rajput