गुड़ और चना एक साथ खाने से ही मिलेंगे ये 12 फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 09:20 AM (IST)

Jaggery In Hindi : गुड़ और चने, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मगर आज हम आपको गुड़ और चने का साथ में सेवन करने के फायदे बताने जा रहे हैं। जी हां, गुड़ और चने का साथ में सेवने करने से आपको तीन गुना ज्यादा फायदे मिलते हैं। चना प्रोटीन तो गुड़ विटामिन्स मिनरल्स से भरूपर होता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। चलिए जानते हैं रोजाना 1 कटोरी गुड़ व चना खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

गुड़ और चने खाने का समय 

सुबह खाली पेट गुड़ और चने का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन आप जिम जाते हैं तो वर्कआउट से 30 मिनट पहले इसका सेवन करें। साथ ही वजन घटाने के लिए आप इसे शाम के स्नैक्स का हिस्सा भी बना सकते हैं।

गुड़ और चना एक साथ खाने के फायदे

एनीमिया

खून में हीमोग्लोबिन की कमी ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजें लेने की सलाह दी जाती है, जिसके लिए चना और गुड़ बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही इससे शरीर में कभी खून की कमी भी नहीं होती।

बॉडी को मिलती है भरपूर एनर्जी

यह शरीर में आसानी से अशोषित हो जाता है, जिससे ऊर्जा का संचार होता है, जिससे थकान और कमजोरी दूर हो जाती है।

मजबूत मांसपेशियां

गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मांसपेशियां को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे एनर्जी और मांसपेशियों को मजबूती दोनों मिलती है।

कब्ज की समसया

शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने की वजह से कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में गुड़ और भूने चने खाएं। इसमें फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।

तेज दिमाग

गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

मजबूत दांत

इसमें फॉस्फोरस होता है जो दांतो के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं और जल्दी नहीं टूटते।

मोटापा घटाए

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना इसका सेवन जरूर करें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन तेज से कम होता है।

दिल की बीमारियों से बचाए

रोजाना गुड़ चने का सेवन करने से दिल से जुड़ी प्रॉब्लम्स ठीक हो जाती हैं। साथ ही इसमें पोटाशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आप हार्ट अटैक के खतरे से बचे रहते हैं।

मजबूत इम्यून सिस्टम

रोजाना नाश्ते में या दोपहर के खाने से पहले 50 ग्राम भुने हुए चने खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई बैक्टीरियल व वायरल इंफेक्शन के खतरे से बचे रहते हैं।

पेशाब संबंधी रोग से छुटकारा

जिनको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में आराम मिल जाएगा।

डायबिटीज में फायदेमंद

यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही गुड़ में नेचुरल शुगर होता है, जो डायबिटीज पेशेंट को नुकसान नहीं पहुंचाती। यही कारण है कि डायबिटीक में इसका सेवन फायदेमंद है।

खूबसूरती निखारे

इसमें जिंक अधिक मात्रा में पाया जाता है। नियमित रूप में इसका सेवन करने से त्वचा में काफी निखार आता है और त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

हालांकि ज्यादा मात्रा में चने और गुड़ का सेवन आपके भोजन हैबिट्स पर असर डालता है यानि इससे आपको भूख ना लगने की समस्या हो सकती हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप लिमिट में ही इसका सेवन करें।

Content Writer

Anjali Rajput