Style Icons: बॉलीवुड की 12 दीवाज जिनके फैशन की मुरीद हैं औरतें

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 11:16 AM (IST)

जहां अधिकतर एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई, वहीं कुछ हसिनाएं ऐसी भी जिन्होंने अपने बेस्ट ड्रेसिंस सेंस से दूसरी महिलाओं को इंस्पायर्ड किया और उन्हें अपने बेस्ट फैशन टिप्स भी दिए। चलिए आज हम इंटनेशनल वूमन्स डे पर उनके एक्ट्रेस के बारे में बताते है जिन्होंने फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। 

 

करीना कपूर खान 

करीना कपूर यानी हमारी बेबो का ड्रेसिंग स्टाइल हमेशा से चर्चा में रहा है जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। उनके वैस्टर्न, ट्रैडीशनल से लेकर बोल्ड लुक को महिलाओं ने खूब फॉलो यहां तक की उनके मैटरनिटी स्टाइल से भी काफी महिलाएं इंस्पायर्ड हुई। करीना से अधिकतर महिलाओं को प्रैग्नेंसी एन्जॉय के साथ जीने की प्रेरणा भी मिली।  

करिश्मा कपूर

भले ही करिश्मा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो लेकिन उनका ड्रेसिंग सेंस हमेशा से लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ता आया है, खासकर मैरिड महिलाएं उनके ड्रेसिंग सेंस से ज्यादा टिप्स लेती रहती हैं। वहीं,  गर्ल्स को तो उनका ड्रेसअप हमेशा से पसंद आया हैं। 

सोनम कपूर

यूं ही नहीं सोनम को बॉलीवुड फैशनिस्ता कहा जाता। उनके एक्सपेरिमेंटल ड्रेसिंग स्टाइल से गर्ल्स ने काफी टिप्स लिए और लेती भी रहेगी। सोनम के ड्रेसअप से टिप्स लेकर ही लड़कियां अपने ट्रैडीशनल ड्रेसअप के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करने की हिम्मत जुटा रही हैं और अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट बरकरार रख रही हैं। 

यामी गौतम 

यामी गौतम का न सिर्फ ड्रेसिंग सेंस बल्कि उनका हेयरस्टाइल भी लड़कियों में काफी ट्रैंड कर रहा हैं। लड़कियां गर्लिश लुक के लिए उनके ड्रेसअप को बेस्ट मानती है और उन्हें फुल ऑन कॉपी भी करती आईं है। यहीं वजह की अक्सर यामी को उनके नए लुक के लिए बेस्ट कम्पलिमेंट मिलते रहते हैं। 

विद्या बालन 

विद्या बालन फिल्मोें में दमदार किरदार के साथ एथनिक ड्रेसिंस सेंस के लिए महिलाओं की पहली पसंद रही हैं। उनका किरदार जितना दमदार होता है, उनका ही कमाल का उनका एथनीक लुक होता है, जिसमें साड़ी ज्यादा मायने रखी है जो 40+ महिलाओं को भी कुछ इंस्पायर्ड करती आईं है। वहीं उनका हर ड्रेसअप के साथ ज्वैलरी कलेक्शन भी बेस्ट होता है जिसकी कायल हमेशा से लड़कियां रही है।  

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी को भी अगर बॉलीवुड की एक्सपेरिमेंट गर्ल कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं है। जी हां, वह बखूबी जानती है कि ट्रैडीशनल में फ्यूजन का तड़का कैसे लगाना है। बस लड़कियां उनकी इसी खूबी पर ही तो मरती है और उनके इंडो-वैस्टर्न ड्रेसअप से टिप्स लेती रहती हैं। शिल्पा की इंडो-वैस्टर्न ड्रेसेज ही नहीं बल्कि वैस्टर्न लुक भी लड़कियों को काफी पसंद आती हैं जो हमेशा से चर्चा में रही है। 

श्रीदेवी 

भले ही अब श्रीदेवी हमारे बीच न रही हो लेकिन उन्हें अपने जमाने की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक माना जाता है जो न सिर्फ अपने ट्रेडीशनल ड्रेसअप के लिए बल्कि वेस्टर्न लुक से भी हमेशा से महिलाओं को इंस्पयार्ड करती आईं है। अधिकतर महिलाएं उनके स्टाइल को अपना स्टाइल बना चुकी हैं। 

कंगना रनौत 

बॉलीवुड की बेवाक व बिंदास एक्ट्रेस कंगना रनौत जितनी मशहूर अपने विवादों को लेकर रहती है, उतनी ही अपने ड्रेसिंस सेंस को लेकर भी। कंगना कॉन्फिटेंस के साथ किसी भी लुक में अपना बेस्ट परफॉर्म देती है। फिर बात उनके एयरपोर्ट, रफ-टफ या साड़ी लुक की क्यो न हो, लड़कियां हमेशा से उनके ड्रेसअप को फॉलो करती आईं है। 

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण पिछले 2 सालों से अपने ड्रेसिंस सेंस को लेकर खूब चर्चा में रही है। लोगों को न सिर्फ उनका डेली फैशन पसंद है बल्कि पिछले साल कई ब्राइड्स ने उनके वेडिंग लुक से काफी टिप्स भी लिए। दीपिका की वेडिंग ने ब्राइड्स के लिए काफी ट्रैंड सेट भी किए। वहीं उनका ट्रेडीशनल ड्रेसिंस हमेशा से महिलाओं की पसंद बनी रहा है। 

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस में से एक है जो हमेशा से अपने क्यूट ड्रेसिंस सेंस से चर्चा में रही है। उनका ड्रेसअप से अक्सर कॉलेज गर्ल्स व यंगस्टर इंस्पिरेशन लेती आईं है। भले ही आलिया कितनी ही बोल्ड ड्रेस क्यो न पहन ले लेकिन इनके ड्रेसअप में क्यूटनस झलक ही जाती है। बस उनकी यहीं खूबी लड़कियां को अपना कायल बना लेती है और वो उनका ड्रेसिंस फॉलो करने के लिए उत्सुक हो जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने काफी कुछ अचीव किया है। वहीं जहां उन्हें अपने अचीव से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई, वहीं उनका ड्रेसिंस सेंस भी काफी चर्चा में रहा है। वैसे तो बॉलीवुड में भी उनका ड्रेसअप काफी पसंद किया जाता था लेकिन जैसे ही उन्होंने हॉलीवुड में एंट्री ली वैसे तो लड़कियों में उनके फैशन की पॉपुलेरिटी बढ़ गई। 

अदिति राव हैदरी

राजा-महाराओं की फैमिली से ताल्लुक रखने वाली अदिति हमेशा से अपने रॉयल अंदाज से लड़कियां इंस्पायर्ड करती आईं है। वहीं ड्रेसेज के साथ उनका ज्वैलरी सिलेक्शन भी लड़कियों को खूब पसंद आता है जिसे गर्ल्स फुल कॉपी भी करती हैं। 

 

Content Writer

Sunita Rajput