दीपिका पादुकोण की 11 साड़ियां, जिसमें दिखीं वो बेहद रॉयल

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 04:59 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की पहली एनवर्सरी मना रही है ,इस मौके पर वो नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हो कर स्पॉट हुई है। मगर उनकी ट्रेडिशनल ड्रेसेज की लड़कियां दीवानी है। अगर आपको भी उनकी तरह साड़ी पहनना अच्छा लगता है तो दीपिका की ये 11 साड़ी कलेक्शन जरूर देखें।साड़ियों को रॉयल टच कैसे देना है, दीपिका काफी अच्छे से जानती हैं, शायद यहीं वजह है कि उनकी रॉयल लुक साड़ियां फैंस को झट अट्रेक्ट भी कर जाती हैं।  

दीपिका नई-नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुई है।

दीपिका लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने लाइट पिंक और क्रीम कलर की साड़ी वियर की, साथी का हैवी बॉर्डर वा ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स दीपिका को रॉयल क्वीन दिखा रहे थे। इससे पहले ही दीपिका कई खूबसूरत साड़ियों में स्पॉट हो चुकी हैं जिनसे लड़कियां भी खूब इंस्यापर्ड होती हैं।

अगर आपकी शादी भी अभी-अभी हुई हैं और आप शाही लुक चाहती हैं तो दीपिका की इन बेस्ट साड़ी से टिप्स ले सकती हैं। 

हॉट पिंक फुल स्लीव ब्लाउज के साथ बनारसी साड़ी में दीपिका का शाही अंदाज। 

दीपिका की तरह गोट्टा वर्क साड़ी के साथ वी-नेक ब्लाउज में शाही दिखना चाहती हैं तो यूं डबल नेकलेस ट्राई कर सकती हैं। 

दीपिका की तरह आइवरी नेट साड़ी के साथ रैड कलर का फुल स्लीव ब्लाउज भी आपको रॉयल टच देगा। 

दीपिका की तरह बनारसी साड़ी में वेस्टर्न ट्विस्ट चाहती हैं तो बैलून स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। 

अगर आप अपनी रिसेप्शन में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो व्हाइट एंड गोल्डन चिकनकारी साड़ी पहन सकती हैं। 

दीपिका की इस सिल्क साड़ी के साथ स्ट्रेपी ब्लाउज काफी सूट करेगा। 

आप बनारसी सिल्क साड़ी में रॉयल टच चाहती हैं तो दीपिका की तरह हाई नेक ब्लाउज स्टिच करवाएं। 

दीपिका की यह रैड बनारसी साड़ी में शाही लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

चिकनकारी जिगजैग बॉर्डर वाली इस साड़ी के साथ दीपिका का वी-नेक ब्लाउज भी काफी स्टनिंग लुक दे रहा है। 

 

Content Writer

shipra rana