बॉलीवुड में 11 खानदानों का दबदबा कईं सालों से कर रहे इंडस्ट्री पर राज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 02:11 PM (IST)

सुशांत सिंह की मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। एक्टर ने ये कदम उठाया इसका जिम्मेदार कहीं न कहीं नेपोटिज्म को ठहराया जा रहा है। कुछ जहां इस केस में फंस रहे है़ वहीं कुछ सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके साथ खड़े हैं। लेकिन ये नेपोटिज्म खत्म कब होगा? मुद्दा इस बात का है। दरअसल नेपोटिज्म के चलते बहुत सारे होनहार लोगों को काम नहीं मिल पाता। लेकिन अगर टेलेंट को देख कर एक्टर को काम मिले तो शायद ये मुद्दा कभी उठे ही न। 

चलिए आज हम आपको इस पैकेज में वो कुछ फिल्मी खानदान दिखाते हैं जो लंबे समय से इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। 


1. सबसे पहले बात करते हैं कपूर खानदान की। कपूर खानदान की शुरूआत  पृथ्वीराज कपूर से हुई इतना ही नहीं उनके नाम पर पृथ्वीराज कपूर थिएटर भी बना। पृथ्वी राज के बाद उनके बेटों राज कपूर, शम्माी कपूर और शशि कपूर ने हिंदी सिनेमा पर राज किया। फिर राज कपूर के बेटे रंधीर कपूर और ऋषि ने इस इंडस्ट्री में कदम रखे और आज इनके बच्चे करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।

2. खान परिवार को इस इंडस्ट्री में लाए सलीम खान जिन्होंने अपना करियर बतौर एक्टिंग से शुरू किया फिर वे स्क्रिप्ट राइटिंग करने लगे। सलीम खान के बाद सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज ने इंडस्ट्री में कदम रखा जो कि आज तक हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। फिर 2018 में सलमान के दामाद आयुष शर्मा ने भी हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया।

3. अनिल कपूर भी फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं उनके पिता सुरिंदर कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद उनके बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर ने बॉलीवुड पर राज किया और आज उनके बच्चे अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, सोनम कपूर, बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।

4. वहीं बात अगर करण जौहर की करें तो वो भी फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। करण जौहर के पिता यश जौहर इंडियन बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर थे। उन्होंने ही Dharma Production को फाउंड किया जिसके बाद आज उनका बेटा करण जौहर इस इंडस्ट्री में काफी सक्रिय है। 

5. फिर आती है जितेन्द्र की फैमिली। जितेन्द्र ने अपने करियर की शुरूआत 60के दशक में की। फिर इसके बाद इसी लाइन में आगे आए उनके बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर।

6. इसके बाद डेविड धवन का नाम आता है। उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद डेविड धवन के बेटे वरूण धवन आज हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं।

7. इसके बाद राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की फैमिली आती है। स्वर्गीय एक्टर राजेश खन्ना ने करियर की शुरूआत 60 के दशक में की फिर उनकी मुलाकात डिंपल से हुई वो भी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस है इसके बाद राजेश खन्ना की साली सिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में आए। हालाकि अक्षय तो शादी से पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय थे।

8. इसके बाद यश चोपड़ा का नाम आता है। वो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को बहुत सी फिल्में दी हैं। उनके बाद उनके बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा इस लाइन में आए।


9. इसके बाद काजोल के परिवार का नाम आता है। फिल्मी इंडस्ट्री में काजोल की नानी शोभना ने पहले कदम रखा उनके बाद उनकी दोनों बेटियां नूतन और तनुजा ने भी यही लाइन को चुना फिर उनके बच्चे काजोल, मोहनीश बहल भी इसी लाइन में आगे आए।

10.  बॉलीवुड के जाने माने कलाकार धर्मेंद्र चाहे फिल्मी दुनिया से अब दूर हो गए हो लेकिन उनके बच्चे अभी भी इस लाइन में काफी एक्टिव है। धर्मेंद्र के बाद सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और भतीजे अभय देओल आए और हाल ही में इस इंडस्ट्री में सनी के बेटे करण देओल ने भी कदम रखा।...

11. इसके बाद बात अगर शर्मिला टैगोर की करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 60 के दशक में की। फिर इसके बाद उनका बेटा और बेटी इस लाइन में आए और अब सैफ की बेटी सारा भी इस इंडस्ट्री पर राज करती है।

तो ये तो वो कुछ खानदान जिन्होंने कईं सालों से बॉलीवुड पर राज किया हुआ है। आपकी इनमें से कौन सी फैमिली है फेवरेट हमें कंमेट बॉक्स में बताना न भूले।

Content Writer

Janvi Bithal