Ayodhya में जलाई गई गुजरात से आई 108 फीट लंबी अगरबत्ती, डेढ़ महीने तक बिखेरेगी खुशबू

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2024 - 05:36 PM (IST)

पूरा देश इस समय भगवान राम के रंग में रंगा हुआ है। 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले की विधियां भी शुरु हो गई हैं। इसी बीच मंगलवार को अयोध्या में गुजरात से लाई गई 108 फीट की अगरबत्ती जलाई गई है।  

पांच तत्वों से बनाई गई है अगरबत्ती

आपको बता दें कि गुजरात में रामभक्तों से एक खास अगरबत्ती बनाई है। मंगलवार को महंत नृत्यगोपाल दास की मौजूदगी में इस अगरबत्ती को जलाया गया है। अगरबत्ती की लंबाई 108 फीट है और यह 3.5 फीट गोल है। गुजरात में तैयार हुई यह अगरबत्ती पांच तत्वों के साथ मिलकर बनाई गई है। यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएगी क्योंकि यह हर्बल तरीके से बनाई गई है। इसकी एक खासियत यह है कि अगरबत्ती राम मंदिर को 1.30 महीने तक खुशबू बिखेरेगी।  

कुतुब मीनार से आधी है अगरबत्ती की ऊंचाई

अगरबत्ती तैयार करने वाले वडोदरा के विहा भरवाड ने बताया कि इसमें 376 किलोग्राम गुग्गुल(गोंद राल), 376 किलोग्राम नारियल के गोले, 190 किलोग्राम घी, 1470 किलोग्राम गाय का गोबर, 420 किलोग्राम जड़ी बूटियों को मिलाकर इसे बनाया गया है। इस अगरबत्ती की ऊंचाई दिल्ली के फेमस कुतुब मीनार से आधी है।

Content Writer

palak