Holi Special: घर में बरकत और खुशहाली लाएंगे ये 10 वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 03:04 PM (IST)

रंगों का त्यौहार होली जल्द ही आने वाला है। उत्साह और उमंग से भरे इस उत्सव के दिन जहां लोग रंगों की बरसात करते हैं। वहीं होली को लेकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में जुट चुके हैं, ताकि उनकी जिंदगी में खुशियों का आगमन हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ होली वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर में सुख-समृद्धि के साथ पैसों की कमी भी दूर कर सकते हैं।

 

पितृगणों को लगाएं रंग

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए होली का रंग सबसे पहले अपने इष्टदेवों और पितृगणों को लगाएं। रंग लगाकर उनसे सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगें।

 

निकाल दें खराब सामान

होली पर साफ-सफाई करते समय घर से पुराने कबाड़ को बाहर निकाल दें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

श्रीगणेश की मूर्ति

इस बार होली के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर श्रीगणेश की मूर्ति लगाएं। इसे घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं। इससे धन लाभ के साथ घर में खुशियां बढ़ेंगी।

 

दीवारों पर करवाएं पेंट

अगर आप होली पर घर में रंगाई करा रहे हैं तो दीवारों पर काले रंग का इस्तेमाल करने से बचें। वास्तु के अनुसार, घर में न्यूट्रल कलर काफी शुभ माना जाता है। साथ ही यह घर की दीवारों के लिए भी बेस्ट कलर है।

 

श्रीयंत्र

अगर घर में पैसों की किल्लत चल रही हैं तो इस बार होली के अवसर पर अपने घर में श्रीयंत्र लाएं। इससे धन लाभ होता है। इसे अपने घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करें।

मोती शंख

होली पर मोती शंख को घर में लाएं। ध्यान रहे कि आप इसे जिस भी स्थान पर रखेंगे वहां धन का प्रवाह होने लगेगा।

 

अशोक की पत्तियों का तोरण 

इस त्योहार वाले दिन घर के दरवाजे पर अशोक की पत्तियों से बने तोरण को सजाएं। इससे आपके घर की सारी नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होगा।

 

गुलाल में रखें चांदी का सिक्का

गुलाल के पैकेट में चांदी का एक सिक्का रखें, फिर उसे लाल कपड़े में रखकर कलावे से बांध दें। फिर उसको अपनी तिजोरी में रख दें। इससे न सिर्फ आपको धन लाभ होगा बल्कि रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकेगा।

बड़े-बूढ़ों के जरूर लगाएं रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली पर अपने माता-पिता समेत सभी बड़े लोगों के पैरों में रंग लगाकर आशीर्वाद लें। साथ ही बिना किसी वाद-विवाद के होली खेलें। इससे घर में प्रेम और खुशहाली का वास होता है।

 

मेहमानों को खिलाएं भोजन

होली के पावन पर्व पर घर में आने वाले सभी मेहमानों को कुछ ना कुछ अवश्य ही खिलाकर वापस भेजें। ऐसा करने से भाग्य प्रबल होता है और घर में माता लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।

Content Writer

Anjali Rajput