नई दुल्हन के वॉर्डरोब में होनी चाहिए दीपिका जैसी 10 साड़ियां

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 10:59 AM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटौरी। अगर बात दीपिका के वेडिंग आउटफिट की करें तो लोगों ने उसे खूब पसंद भी किया। अपनी शादी से लेकर रिसेप्शन तक दीपिका की साड़ी लुक काफी चर्चा में रही। शादी के फंक्शन में उन्हें एक से बढ़कर एक साड़ी में देखा गया जिससे लड़कियां खूब इंस्पायर्ड भी हुई।

 

हॉट पिंक साड़ी में दीपिका का रॉयल लुक

वहीं, हाल ही में हुई कॉमेडियन कपिल शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका अपने साड़ी लुक से एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, इस दौरान दीपिका ने रो-मैंगो की हॉट पिंक कांजीवरम साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया और चौकर नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया।

Best Saree Design image - बेस्ट साड़ी डिज़ाइन इमेज



दीपिका की तरह साड़ी के साथ ट्राई करें बोट-नेक ब्लाउज

मगर क्या आपने दीपिका के साड़ी लुक में एक बात नोटिस की? अगर नहीं तो आपको बता दें कि दीपिका ने अधिकतर बार साड़ी के साथ बोटनेक व फुल स्लीव्स ब्लाउज वियर किया है जो उन्हें डीसेंट लुक भी देता है। आप भी उन्हीं की तरह साड़ी में अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट बनाकर रख सकती है।

Gorgeous Party Wear Sarees  design image - गॉर्जियस पार्टी वियर साड़ी  डिज़ाइन इमेज


दीपिका की साड़ियों से लें टिप्स

अगर आप भी दीपिका की साड़ियों से इंस्पायर्ड है तो आज हम आपको उनकी कुछ बेस्ट साड़ियों के बारे में बताएंगे जो हर नई दुल्हन के वॉर्डरोब में शामिल होनी चाहिए।आप दीपिका पादुकोण की तरह प्लेन गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ वेज ब्लाउज कैरी कर सकती है और चौकर नेकलेस से लुक को और स्पेशल दिखा सकती है।

 Beautiful Saree Design image - ब्यूटीफुल साड़ी डिज़ाइन इमेज 

ऑफ व्हाइट एंड गोल्डन हैवी चिकनकारी वर्क साड़ी भी इन दिनों खूब ट्रेंड है जिसे आप अपनी रिसेप्शन में भी ट्राई कर सकती है। दीपिका की तरह साड़ी के साथ एक्स्ट्रा दुपट्टा कैरी करें जो आपके लुक की ग्रेस और बढ़ा देगा।

Latest designer sarees images - लेटेस्ट डिज़ाइनर सरिस इमेज 

फैमिली फंक्शन के लिए आप दीपिका की तरह लाइट वेट वेस्टर्न टच साड़ी भी ट्राई कर सकती है।

 Best Western Indian Saree images - बेस्ट वेस्टर्न इंडियन साड़ी इमेज 

दीपिका की इस गोल्डन एंड ब्लेक साड़ी का कलर कॉन्बिनेशन काफी बेस्ट है जो ग्लैमरस लुक देगा। 

Golden color saree for wedding - गोल्डन कलर साड़ी फॉर वेडिंग 

इन दिनों ग्रीन कलर ट्रेंड में है तो आप दीपिका की इस बनारसी साड़ी से आइडिया ले सकती है और उनकी तरह बैलून स्लीव्स वाला ब्लाउज सिलवा सकती है।

Beautiful Banarasi saree Image - ब्यूटीफुल बनारसी साड़ी इमेज

गोट्टा-पट्टी वर्क वाली यह लाइट पिंक साड़ी नई दुल्हन के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिसे आप किसी भी फेस्टिवल पर ट्राई कर सकती है।

Light Pink Colour Fabric Saree Image - लाइट पिंक कलर फैब्रिक साड़ी इमेज 

अगर कांजीवरम साड़ी में कुछ वेस्टर्न ट्विस्ट चाहती है तो दीपिका की तरह स्ट्रेपी ब्लाउज कैरी कर सकती है।

Evergreen Kanjivaram Saree Design Image - एवरग्रीन कांजीवरम साड़ी डिज़ाइन इमेज  

दीपिका की यह रेड साड़ी भी नई दुल्हन के लिए बेस्ट है जो आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगी।

 Indian Kanchipuram Silk Sarees  Image - इंडियन कांचीपुरम सिल्क साड़ी इमेज 

 Stunning Party Wear Sarees Image  - स्टनिंग पार्टी वियर साड़ी   इमेज 

Content Writer

Sunita Rajput