महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं ये 10 देश, बेफ्रिक होकर कर सकती हैं Solo Travelling

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 05:08 PM (IST)

लड़कियां घूमने की बेहद शौकीन होती है लेकिन बात अलग सोलो ट्रैलविंग की हो तो उसका भी अपना ही मजा है। हालांकि सोलो ट्रैवल के दौरान महिलाओं को अपनी सेफ्टी का भी ख्याल रखना है, जिसके कारण वह अक्सर अकेले घूमना पसंद नहीं करती। मगर अब आपको मन मारने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यहां आप बिना किसी डर के बिदांस होकर घूम सकती हैं।

 

पुडुचेरी (Puducherry)

दक्षिण भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक पुडुचेरी महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां कई फ्रेंच कॉलोनियां, चर्च, स्टैच्यूज और मंदिर हैं, जो आपके ट्रिप का मजा दोगुणा कर देंगे। इतना ही नहीं, यहां के बीच में आप घंटों अकेली बैठकर लहरों का मजा ले सकती हैं।

जयपुर (Jaipur)

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर भी महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यहां आप हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गल्ताजी, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर और सांघीजी जैन मंदिर घूम सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको जानवरों से प्यार है तो जयपुर के जू जाना ना भूलें।

ऋषिकेश (Rishikesh)

एंडवेंचर की शौकीन लड़कियां ऋषिकेश में अपने सोलो ट्रिप का मजा ले सकती हैं। आप यहां कैपिंग के साथ टूरिस्ट्स योग, रिवर राफ्टिंग और हाइकिंग कर सकती हैं। इतना ही नहीं, यहां जाकर आपको स्पिरिचुअल फिलिंग का भी अहसास होगा।

दार्जिलिंग (Darjeeling)

अगर आप किसी हिल स्टेशन में घूमने का शौक रखती हैं तो दार्जिलिंग आपको लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह ना सिर्फ लड़कियों के लिए सुरक्षित शहर है बल्कि ट्रैवलिंग के लिहाज से भी यह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप घने जंगल देखने के साथ मिरिक लेक, टॉय ट्रेन का मस्ती भरा सफर और लॉयड बोटैनिकल गार्डन देख सकती हैं।

सिक्किम (Sikkim)

सिक्किम जितना साफ-सफाई में आगे हैं, उतना ही यह महिलाओं के लिए सेफ भी है। यहां की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों आपको बार-बार यहां आने के लिए मजबूत कर देंगी। आप यहां ना सिर्फ बेफ्रिक होकर घूम सकती हैं बल्कि शॉपिंग का भी पूरा मजा ले सकती हां। इनता ही नहीं, यहां आपको खान-पान की बढ़िया व्यवस्था के साथ लोग भी काफी हैल्पफुल स्वभाव के मिलेंगे।

न्यूयॉर्क (New York)

बात अगर विदेशों में सोलो ट्रैवलिंग की हो तो इस मामले में न्यूयॉर्क सबसे बेहतरीन ऑप्शन है क्योंकि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में इसे 5वां स्थान प्राप्त है। मसङपूर डेस्टिनेशन घूमने के साथ आप यहां की नाइट लाइफ का मजा लेना ना भूलें। इसके अलावा आप यहां के टेस्टी खाने का मजा भी ले सकती हैं।

रेज्वैक, आइसलैंड (Rejack, Iceland)

इंटरनैशनल वुमेन्स ट्रैवल सेंटर ने इस जगहें को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना है। यहां पर आप ग्लेशियर हाइकिंग, स्कीइंग, वाइकिंग और हॉर्स राइडिंग का भरपूर मजा ले सकती हैं।

जापान, टोक्यो (Japan, Tokyo)

बता दें कि जापान में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाता है, खासकर टूरिस्ट महिलाओं की। यही कारण है कि यहं सोलो ट्रैवलिंग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें मिल जाएगा। इतना ही नहीं, यहां महिलाओं के लिए खास क्राईंग रूम (Crying Room) बनाया गया है, जहां आप खुलकर रो सकती हैं।

सियोल, दक्षिण कोरिया (Seoul, South Korea)

साउथ के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक सियोल वुमन सेफ्टी के मामले में 25वें स्थान पर हैं। साथ ही शॉपिंग के मामले में भी यह देश सबसे बेस्ट माना जाता है, जोकि महिलाओं की हॉबी भी है। इसके अलावा आप यहां अलग-अलग तरह के खाने का मजा भी ले सकती हैं।

कनाडा, टोरंटो (Canada, Toronto)

घूमने के साथ-साथ खाने का शोक रखने वाली महिलाएं टोरंटो शहर में जा सकती हैं। इसके अलावा अच्छी सेल्फी लेने के लिए भी महिलाएं इस सुरक्षित देश की ऑप्शन को चुन सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput