नींबू के अनगिनत फायदे शायद आप नहीं जानते

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2017 - 03:10 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: नींबू का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। जहां नींबू से कई तरह की सेहत और ब्यूटी प्रॉबल्म दूर होती है। वहीं नींबू घर साफ-सफाई काम आता है। बस इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। आज हम आपको नींबू के अनगिनत फायदों के बारे में बताएंगे, जो आप भी शायद नहीं जानते होगे। 

 

1. क्लीनर 

एक कांच की बोतल में नींबू के छिलके और 150 मि.ली सिरका मिलाकर पूरी रात ऐसे ही पड़ा रहने दें। सुबह इस मिक्चर में 150 मि.ली पानी मिलाएं। अब इस मिक्चर को किसी खाली स्प्रे बोतल में डालकर क्लीनर की तरह यूज करें। 

2. कटे हुए बोर्ड की सफाई 

कटे हुए बोर्ड को साफ करने और उसे लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए आधे नींबू पर नमक लगाकर साफ करें। इसको रगड़ने के बादज 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। दोबारा से इस प्रक्रिया का दोहराएं। 

3. चमकदार सफेदी

व्हाइट कपड़ों को धोने से पहले इन्हें कम से कम आधे घंटे के लिए नींबू के रस और बेकिंग सोडा के मिश्रण में भिगोकर रख दें। फिर इन कपड़ों को धोएं। इससे कपड़े की चमक बनी रहेगी। 

4. मैनीक्योर

अपने नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए गर्म पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। फिर इस पानी से मैनीक्योर करें। 

5. झाईयों से छुटकारा 

नींबू भी चेहरे पर मौजूद झाईयां या उम्र के स्पॉट हल्का करने में मदद कर सकता हैं 1 नींबू का टुकड़ा लेकर उसे धीरे से अपने चेहरे पर रगड़ें। झाईयों की समस्या दूर होगी।

6. पाचन में सुधार

सुबह खाली पेट गर्म नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से पाचन में सुधार होता है। साथ ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। 

7. उपकरणों को ताज़ा रखें

नींबू के रस को स्पंज पर लगाकर अपने फ्रिज को साफ करें और इससे फ्रिज की बदबू दूर रहेगी। नींबू के रस का इस्तेमाल करके आप घर पर खुद ही होम फ्रैशनर बना सकते है। 

8. अंकुरित उगाएं

नींबू को अकुंरित बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू को आधा काट कर उसका रस निचोड़कर लें। फिर उसके बीज निकाल कर उसमें छोटे-छोटे पौधे उगाएं। 

9. जूतों की बदबू दूर

जूतों की बदबू दूर करने के लिए रातभर के लिए नींबू के छिलके जूतों में रख दें। इससे बदबू गायब हो जाएगी। 

10. कैंडल होल्डर बनाएं 

नींबू और संतरे के छिलके कैंंडल होल्डर बनाने के लिए अच्छी सामग्री है। नींबू से सारी लुगदी  निकाल दें। फिर इसमें मोम भर दें और मोमबत्ती का बाती लगा दें। 


 

Punjab Kesari