Women Health: 10 मिनट की एक्सरसाइज ताउम्र रखेंगी आपको फिट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 01, 2019 - 07:42 PM (IST)

महिलाओं के लिए एक्सरसाइज : आजकल सुविधाएं जितनी ज्यादा बढ़ गई हैं, लोगों उतनी ही ज्यादा व्यस्त होते जा रहे हैं। इस बदलते लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। घर-परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारियों को एक साथ निभाते हुए उनके पास अपने लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। वे इतना ज्यादा थक जाती है कि एक्सरसाइज के लिए भी उनके पास समय नहीं रहता। जिसकी वजह से वे जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। इसके लिए हम आपको महिलाओं के लिए वर्कआउट और एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आपको हमेशा फिट रखेंगी। 

 

वीमेन एक्सरसाइज (Workout for Women) 

स्ट्रेचिंग से करें शुरुआत 

फिट रहना है तो खुद के लिए रोजाना 10 मिनट का समय निकालना बहुत जरूरी है। इसकी शुरुआत आप स्ट्रेचिंग से कर सकती हैं। सबसे पहले अपने हाथों और पैरों को मूवमेंट दें और कंधों को गोलाई में घूमाएं। इसके बाद रिलैक्स फील करें और पैरों को चौड़ाई में खोलते हुए बॉडी को बाई से दाई तरफ मूव करें। 

 

प्लैंक से पाएं लचीलापन 

बॉडी में लचीलापन लाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। स्ट्रेचिंग के बाद पलैंक एक्सरसाइज करें, इसके लिए अपनी बॉडी को एक ही पोजिशन में रखे और पुश-अप पेजिशन में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कमर को इस बीच झुकने न दें और जितनी देर हो सके इसी पोजिशन में रहने की कोशिश करें। 

पुश अप्स से बढ़ाएं स्टैमिना

प्लैंक के बाद पुश अप एक्सरसाइज करें। इसके लिए पहले पेट के बल लेट जाए और अपनी बॉडी और घुटनों को एकदन सीधा रखें। अपने शरीर का पूरा भार हाथ और पैरों को पंजों पर डालें। इसके बाद बॉडी को हवा में उठाते हुए नीचे और ऊपर ले जाएं। इससे चैस्ट, हाथों का मसल्स,पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है। इससे स्टैमिना भी बढ़ता है। 

lunges एक्सरसाइज से थाई बनाएं मजबूत

पुशअप करके के बाद थाई को मजबूती देने के लिए lunges एक्सरसाइज करें। इसके लिए पहले स्टैंड-अप पॉजीशन में आएं और फिर पैरों को हिप्स लाइन में लाते हुए एक पैर को आगे की तरफ बढ़ाएं। इस समय कमर सीधी और पैर 90 डिग्री पर होने जरूरी है। इसके बाद जमीन पर जोर डालते हुए पीछे खड़ी पॉजीशन में दोबारा लौट जाएं। इसी तरह पैर बदलते हुए प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं। इस एक्सरसाइज को 1 मिनट का समय दें। इससे थाई की मसल्स स्ट्रॉग होने शुरू हो जाएंगी।  

 

squats से स्ट्रांग बनाएं घुटने

घुटने मजबूत बनाने के लिए squats एक्सरसाइज करें। इसके लिए पैरों और कंधों को थोड़ी चौड़ाई में खोलते हुए पैरों के तलवों पर बैठ जाएं। इसकी पॉजीशन इस तरह होनी चाहिए जैसे आप कुर्सी पर बैठी हो। असके बाद खुद को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि इस दौरान कमर सीधी और हाथ सामने की तरफ होने जरूरी हैं। इस तरह एक मिनट के लिए करें। पेट, घुटने, कमर आदि के लिए यह एक्सरसाइज बेस्ट है। 


 

Content Writer

Priya verma