इंडियन स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं 10 Lip Shades

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 12:51 PM (IST)

लिपशेड्स के बिना मेकअप अधूरा लगता है। आपने चाहे बाकी कोई मेकअप किया हो या न लेकिन होंठों पर लगी लिपस्टिक पूरे चेहरे की लुक बदल देती है। अगर बात इंडियन स्किन टोन वाली लड़कियों की करें तो वह अक्सर लिपशेड्स चूज करते हुए कंफ्यूज हो जाती है। उन्हें समझ ही नहीं आता कि उनकी स्किन पर कौन से शेड ज्यादा जंचेंगा इसलिए वह कोई भी लिपस्टिक कलर चूज कर लेती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान न हो। आज हम आपको 10 लिपशेड्स बताएंगे जो इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट है। 

 

पेशिनेट रेड (Passionate red)

रेड एक क्लासी कलर है जो डस्की के साथ-साथ हर तरह की स्किन टोन पर सूट करता है। यह न केवल आपको ड्रॉमेटिक लुक देगा बल्कि दूसरों की अटेंडशन दिलाने में भी मदद करता है। इसके साथ मैचिंग लिप लाइनर इस्तेमाल करें। ज्यादा अट्रेक्टिव लुक पाने के लिए टॉप पर ग्लिटर लगाए। 

चॉकलेट ब्राउन (Chocolate brown)

जिन महिलाओं की स्किन टोन डार्क है उनको चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक चार्मिंग व नेचुरल लुक देती है। इस लिप शेड को तब ट्राई करें जब आप नेचुरल लुक तो चाहती हो लेकिन फ्रेश व ट्रेंडी भी दिखना चाहती हो।      


                               
चार्मिंग पिंक (Charming pink)

पिंक कलर गर्लिश लुक देता है। बस आपको अपने लिए परफेक्ट लिप शेड ढूंढने की जरूर है। पिंक पैस्टल से लेकर कोरल ह्यूज और बोल्ड नियोन पिंक तक में काफी वैरायिटीज है जो सभी अलग-अलग ओकेशन्स पर सूट करते है। इन्हें आप कैजुअली, ईवनिंग या पार्टी लुक के लिए ट्राई कर सकती है। 


                      
डार्क पर्पल (Dark purple)

सांवली महिलाओं को lilac वाले डार्क और पेस्टल पर्पल कलर से दूर रहना चाहिए क्योंकि उनकी स्किन टोन पर सूट नहीं करेंगे। मगर आप चाहे तो पर्पल के डार्क शेड्स ट्राई करें जो आपको कूल व वार्म दोनों स्थितियों में परफेक्ट लुक दें। आप चाहे तो रिच पल्म कलर भी ट्राई कर सकती है जो आपको क्लासी लुक देने में मदद करेगा। 

क्लासी न्यूड (Classy nude)

मीडियम या नेचुरल स्किन टोन वाली महिलाएं अक्सर अपना लिपस्टिक कलर चूज करते हुए कंफ्यूज हो जाती है। अगर आपकी स्किन न तो ज्यादा सांवली और न ही गोरी है तो न्यूड लिपस्टिक ट्राई करें। दिन के समय यह शेड आपको क्लासी लुक देंगे। रात को आप न्यूड लिपस्टिक के साथ ब्रोंज आउलाइन ट्राई करें जो आपको परफेक्ट दिखाने में मदद करेगी।    

यम्मी वाइन और बैरीज(Yummy wines and berries)

यह लिप शेड हर तरह की स्किन टोन पर स्टनिंग लगता है लेकिन न्यूट्रल कॉम्प्लेक्शन वाली भारतीय महिलाओं को इन शेड्स से ज्यादा फायदा मिलता है। यह स्टेटमेंट कलर है जो आपके ईवनिंग लुक को अट्रेक्टिव बनाएंगा और आपकी नेचुरल ब्यूटी को और उभारने की कोशिश करेगा। 

वाइब्रेंट फ्यूशिया(Vibrant fuchsia)

फ्यूशिया में शेड्स की काफी वैरायिटीज हैं जिनके साथ आप एक्सपेरिमेंट कर सकती है लेकिन पॉप कलर्स आपको अलग स्टाइल स्टेटमेंट देंगे। सांवली त्वचा वाली महिलाओं को दिन में फ्यूशिया के लाइट शेड्स लगाने चाहिए जबकि ईवनिंग ड्रेस के साथ डार्क शेड्स चूज करने चाहिए। वहीं जिन इंडियन लड़किय़ों की स्किन गोरी है उनके लिए तो यह कलर्स वैसे ही काफी स्पेशल है। 

एल्लुरिंग टॉप लिपस्टिक (Alluring taupe)

सांवले रंग वाली भारतीय महिलाओं को इस खूबसूरत लिप शेड को जरूर ट्राई करना चाहिए। यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह ग्रह ब्राउन(greh brown)शेड आपको और स्पेशल लुक देगा। 

जूसी पिच (Juicy peach)

सांवले रंग वाली महिलाओं के लिए यह गो-टू-कलर है। अगर आप कैजुअल लुक में गॉर्जिसय व स्टनिंग दिखना चाहती है तो यह लिपस्टिक कलर ट्राई करें। पिंक के बजाए पिच कलर लगाए जो आपकी डिस्की स्किन को नेचुरल लुक देगा। 

एक्सक्विज़िट ब्रोंज (Exquisite bronze)

डार्क स्किन टोन वाली महिला चाहे तो ब्रोंज लिपस्टिक ट्राई कर सकती है जो आपको दिन और दोनों मौकों पर परफेक्ट लुक देगी। यह उन रंगों में से एक है जो स्टेबल और एलिगेंस दिखता है। आप इस लिपस्टिक को बिना किसी झिझक के कई ओकेजन्स पर ट्राई कर सकती है जो आपको लिप्स को सॉफ्ट लुक देगा। 

Content Writer

Sunita Rajput