B-Town Fashion: लड़कियों की पहली पसंद है आलिया के ये 10 लहंगे (See Pics)

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 11:05 AM (IST)

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेस्ट फ्रेंड देविका आडवाणी की शादी अटेंड कर रही हैं। उनकी फ्रेंड की शादी के कई वीडियो व फोटोज भी वायरल हो रहे है। फ्रेंड की शादी में आलिया के कई स्टनिंग लुक देखने को मिल रहे है जिन्हें फैंस खूब पसंद भी कर रहे है। हाल ही में आलिया की फ्रेंड के साथ फोटोशूट के दौरान कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें आलिया ब्लू कलर का साड़ी स्टाइल लहंगा पहने नजर आ रही है। उन्होंने अपने इस लुक को चौकर नेकलेस के साथ कंप्लीट किया जिसमें वह काफी प्रिटी लग रही है। 


इसके अलावा कुछ समय पहले उनके दो लुक और वायरल हुए थे जिसमें आलिया लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वैसे तो आलिया का वेस्टर्न ड्रेसिंग सेंस भी काफी अट्रेक्टिव है लेकिन उनकी लहंगा कलेक्शन गर्ल्स को खूब इंस्पायर्ड करती है।

अगर आप भी आलिया की तरह फ्रेंड की शादी में सभी का अट्रेक्शन अपनी ओर खींचना चाहती है तो चलिए हम आपको उनके कुछ बेस्ट लहंगा दिखाते है जिनसे आप भी आइडिया ले सकती है। 

आलिया का यह पिंक फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा गर्लिश लुक के लिए बेस्ट है। 

व्हाइट लहंगे भी इन दिनों खूब ट्रेंड है जिसे आप भी अपनी कजिन व फ्रेंड की शादी में कैरी कर सकती हैं। 

आलिया का यह लाइट वेट लहंगा भी फ्रेंड की शादी में पहनकर जाने के लिए बेस्ट है। 

अगर आप लहंगे में वेस्टर्न ट्विस्ट चाहती है तो ये लुक ट्राई करें। 

आलिया का यह ब्लेक लहंगा भी आपको काफी स्टनिंग लुक देगा जिसे न सिर्फ वेडिंग फंक्शन बल्कि फैमिली फंक्शन में भी कैरी किया जा सकता है। 

आप आलिया की तरह पुरानी साड़ी या ब्रॉकेट कपड़े में से लहंगा सिलवा सकती हैं जो आपको स्टनिंग लुक देगा। 

आलिया का यह नियोन पेरेट कलर का लहंगा भी आपको बेस्ट लुक देगा, जो काफी चर्चा में भी रहा था। 

Content Writer

Sunita Rajput