प्रियंका चोपड़ा की 10 हॉट ड्रेसेज जिन्होंने मचाया था इंटरनेट पर बवाल

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2020 - 01:04 PM (IST)

क्या कभी किसी ने सोचा था जिस लड़की को उसके ही दोस्त ब्राउन गर्ल कहकर बुलाते थे वो दुनिया की फैशन आइकॉन बन जाएगी ? जी हां हम बात कर रहे है प्रियंका चोपड़ा जोनस की जिन्होंने फैशन की दुनिया में अपना एक बड़ा नाम कमाया है। लेकिन प्रियंका के लुक को कई बार लोगों ने ट्रोल भी किया है। उनके लुक ने कई बार इंटरनेट पर बवाल मचाया है। यह भी कहा जा सकता उनके हॉट लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ कर ही लिया था। आपको बतादें की प्रियंका की ऐसी 10 लुक्स है जिन्हे लोगों ने अजीबो-गरीब फैशन का नाम दिया है। ट्रोलर्स तो यह तक कहते है कि हॉलीवुड और बॉलीवुड की ये फैशनिस्ता का फैशन हर बार लोगों को सरप्राइज कर ही देता है।

प्रियंका एक बार गोल्डन-ग्लोब अवार्ड्स में पिंक गाउन में बहुत ही शानदार नजर आई , इस फंक्शन के बाद उन्हें एक शो में भी बुलाया गया था जहां वो अपने इस ड्रेस के कारण उप्स मूमेंट का शिकार हुई।

हमारी देसी गर्ल और करोड़ो दिलों की धड़कन 'प्रियंका चोपड़ा' कि... मेट गाला 2019 (MET Gala 2019) में उनके मेकअप के लिए उन्हें बहुत ज्यादा बेज्जती का सामना करना पड़ा था। वो अपने हस्बैंड निक जोनस के साथ इस समारोह में शामिल होने गई थी। प्रिंयंका का लुक डरवाना तो था मगर इतना भी नहीं कि लोगों ने उन्हें 2 महीने तक ट्रोल के निशाने पर रखा था।

बॉलीवुुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ ग्रैमी अवॉर्ड 2020 रेड कार्पेट पर दिखाई दी।रेड कार्पेट पर प्रियंका काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही थी। प्रोग्राम के दौरान प्रियंका ने डीप नेक लाइन का व्हाइट गाउन पहना है। जिसके साथ मैचिंग डायमेंट इयररिंग्स पहने है और बालों को खुला छोड़ा है। स ड्रेस को देखकर उसका ट्रोल कर रहे है और अपनी भड़ास निकाल रहे है। कमेंट करते हुए यूजर्स डरावना, बेकार, और गंदा ड्रेस बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि निराशाजनक ... इससे अच्छा तो बॉलीवुड में आने के दौरान बेहतर कपड़े पहनती थीं प्रियंका चोपड़ा।
 

वहीं प्रियंका मेट गाला 2018 इवेंट में पहुंची, जहां एक बार फिर प्रियंका के इस खूबसूरत ड्रैसअप की काफी चर्चा हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रिंयका का यह गाउन हैंडमैड था, जिसे साथ उन्होंने हेडपीस भी पहना था, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन को बनाने में करीब 250 घंटे लग गए थे।

प्रियंका कोई कई बार साड़ी के ब्लाउज के लिए भी ट्रोल किया गया है। एक बार उन्होंने फोटोशूट के वक्त ब्लाउज वियर ही है किया था फिर क्या लोगों ने कहा -ये क्या स्टाइल है भई ?

उन्होंने  Kukhareva की ट्रांसपेरेंट ड्रेस वियर की थी। यह ड्रेस डिनर डेट के लिए बेस्ट थी। लेकिन शायद लोगों को उनका यह लुक पसंद नहीं आया।पीसी ने ब्लैक लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। जो काफी रिवीलिंग था। फि क्या! लोगों ने उनकी ड्रेस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि -'शादी के बाद उनकी ड्रेसिंग सेंस खराब हो गई है।'
 

उनकी बहुत सारी ड्रेसेस है जिनके लिए उन्हें ट्रोल किया गया है। लेकिन हर बार प्रियंका एक कॉंफिडेंट लेडी की तरह अपने हर लुक को कैरी करती है और सारे ट्रोलर्स का डटकर सामना करती गई।

Content Writer

shipra rana