Beauty Tips: जिद्दी से जिद्दी Stretch Marks हटाएंगे ये देसी नुस्खे

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 06:26 PM (IST)

महिलाएं ब्यूटी से जुड़ी किसी न किसी प्रॉब्लम से परेशान रहती है जिनमें से आम है स्ट्रेच मार्क्स। यह निशान एक बार शरीर के किसी हिस्से पर पड़ जाए तो इनसे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता हैं। क्या आपको भी स्ट्रेच मार्क्स के दिखने के डर से साड़ी या क्रॉप टॉप पहनने में झिझक महसूस होती है? तो इनको छिपाने के लिए स्ट्रेच मार्क्स रिमूवर क्रीम्स नहीं बल्कि घरेलू टिप्स अपनाएं। जो किफायती व असरदार तरीका हैं। चलिए आज हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताते है। 

 

प्रेग्नेंसी के बाद ही नहीं, किशोर अवस्था में भी हो सकते हैं स्ट्रेच मार्क्स

अधिकतर महिलाओं का मानना है कि स्ट्रेच मार्क्स की समस्या प्रेग्नेंसी के बाद पेट पर दिखाई देती है लेकिन यह निशान किशोरावस्था में ही हो सकते है। हार्मोनल चेंजेस के कारण किशोर अवस्था में शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। इसके अलावा कुछ दवाइयों की वजह से कोलेजन प्रॉड्क्शन से टकराकर इलास्टिसिटी को कम कर देते हैं जिस वजह से शरीर पर ऐसे निशार उभर आते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स रिमूवर क्रीम्स नहीं, घरेलू नुस्खे है बेस्ट 
कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मसाज करें। मसाज करने के बाद तौलिए को गर्म करके या फिर बोतल में गर्म पानी भरकर उस जगह को गर्माहट दें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे। 

कोकोआ बटर 

स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित जगह पर कोकोआ बटर लगाकर मालिश करें। ऐसा रोजाना दिन में 2-3 बार करें। ऐसा करने से निशान मिट जाएंगे। 

 

चीनी और जैतून तेल 

जैतून तेल में चीनी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करना से काफी फर्क नजर आएगा। 

 

अंडे का सफेद भाग

अंडे के सफेद भाग को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान हल्के हो जाएंगे। 

गेंहू के बीज और विटामिन ई 

गेंहू के बीज के तेल में विटामिन ई तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। इससे काफी असर दिखाई देगा।

 

आलू से कम होंगे निशान  

आलू को काटकर स्लाइस बना लें। फिर इन्हें ब्लेंड करके रस तैयार करें। इस रस को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर रगंड़े। 5-10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। फिर बाद में गुनगुने पानी से धो लें। 

 

एलोवेरा जैल

एलोवेरा जैल चेहरे के निशान हटाने के साथ-साथ को स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के लिए भी फायदेमंद हैं। फिर 2-3 घंटे बाद इसे धो लें। रोजाना कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से निशान गायब हो जाएंगे। 

 

नारियल तेल

कोकोआ बटर में नारियल तेल में मिलाकर ओवन में रखकर पिघला लें। फिर ठंडा करके इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर मसाज करें।

 

बादाम तेल

बाउल में 3 बूंदे जरेनियम ऑयल, 4 बूंदे संतरे और कम से कम 15 एम.एल बादाम के तेल लेकी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस तेल तो हफ्ते में एक बार लगाएं  और स्ट्रेच मार्क्स को लाइट करें।

 

लैवेंडर ऑयल 

बादाम के तेल में लैवेंडर ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इससे काफी निशान हल्के हो जाएंगे। 

 

Content Writer

Sunita Rajput