जीवन में चाहिए बेशुमार तरक्की तो घर में लगा लें ये 8 प्लांट

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 04:23 PM (IST)

पौधे न केवल घर के वातावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं, बल्कि इन्हें घर में रखने से आपके जीवन में सुख-स्मृद्धि बढ़ती है। ऐसे कई तरह के पौधे है जो इंसान के लक के लिए अच्छे माने जाते हैं। आइए जानते हैं व्यक्ति की किस्मत चमकाने वाले कुछ खास पौधों के बारे में...

मनी प्लांट

फेंगशुई के अनुसार पौधे हमारे जीवन में पॉजिटिव एनर्जी लाने का काम करते हैं। उनके अनुसार घर के अंदर मनी प्लांट लगाने से घर की सुख-स्मृद्धि में बढ़ावा होता है। पैसों से जुड़ी समस्याओं का हल निकालने और अपनी इनकम में बढ़ावा करने के लिए घर में मनी प्लांट जरुर लगाएं।

पचीरा प्लांट

मध्य और दक्षिण अमेरीका के रहने वाले लोग पचीरा प्लांट को बहुत लकी मानते हैं। फेंगशुई के मुताबिक पचीरा प्लांट घर में रखने से यह बहुत जल्द पैसों की कमी दूर करता है। ऐसी मान्यता है कि ताइवान के एक गरीब इंसान को यह पौधा घर वापिस आते वक्त मिला। उस दिन से गरीब किसान की गरीबी दूर होती गई। कुछ ही दिनों में वह काफी अमीर बन गया।

बैंबू प्लांट

बैंबू प्लांट यानि बांस का पौधा विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी प्रचलित है। पिछले 5000 सालों से इस पौधे को बंद किस्मत खोलने वाला पौधा माना जाता है। बैंबू प्लांट को अपने घर और ऑफिस में रखने से आपके जीवन में चारों तरफ पॉजिटिवीट रहती है।

लिली प्लांट

लिली प्लांट जहां हवा में मौजूद प्रदूषण को कंट्रोल करता है वहीं इसे घर या फिर ऑफिस में रखना काफी शुभ माना जाता है। ऑफिस में इसे रखने से वातावरण आसपास का माहौल शांत रहता है। साथ ही थकावट महसूस होने पर इसे देखने से आप लाइट एंड एक्टिव फील करते हैं।

गोल्डन पैथोस

गोल्डन पैथोस एक बहुत ही सुंदर इनडोर प्लांट है। इसे घर में रखने से लक, खुशियां और घर की सुख-स्मृद्धि में बढ़ावा होता है। इन सब के साथ-साथ यह पौधा सेहत से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने का काम करता है।

स्नेक प्लांट

अफ्रीका में रहने वाले लोग स्नेक प्लांट को खुद के लिए बहुत लकी मानते हैं। इसे हर देश में अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। ज्यादातर लोग इसे स्नेक प्लांट के नाम से ही जानते हैं। बेहतर स्वास्थ्य और उन्नति के लिए इसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। अगर घर में किसी बच्चे की शादी होने में रुकावट पैदा हो रही हो तो आप उस बच्चे के कमरे में ये प्लांट लगाएं।

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में रखने से घर की सुख-स्मृद्धि में बढ़ावा होता है। इस प्लांट को घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से आपके जीवन में बहुत सारे पॉजिटिव बदलाव आते हैं। जिनकी मदद से आप और आपका परिवार जीवन में बहुत तरक्की करता है। 
 

Content Writer

Harpreet