Holi Rangoli Designs: खूबसूरत रंगोली के खूबसूरत 10 आसान डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 03:33 PM (IST)

होली एक ऐसा त्याहोर है जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। वहीं कुछ लोग घर में होली पार्टी भी रखते हैं। अगर आपने भी घर में पार्टी रखी है तो आप मेन एंट्री पर रंगोली बना सकते हैं, जिससे घर में आने वाले मेहमान आपसे इंम्प्रेस हुए बिना ना रह पाएंगे। चलिए आपको दिखाते हैं रंगोली के कुछ डिफरेंट डिजाइन्स, जिससे आप घर की रौनक बढ़ा सकते हैं।

होली पर रंगोली क्यों मनाई जाती है 

वैसे तो आमतौर पर हर त्योहार में रंगोली बनाई जाती है लेकिन रंगो के त्योहार होली पर इसका महत्व और बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए बनाई गई रंगोली बनाने से सुख समृद्धि का वास होता है व नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि घर के द्वार पर बनी रंगोली से अच्छी किस्मत आती है।

अगर आप रंगो से ही रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप इस तरह के डिजाइन्स चूज कर सकते हैं।

आप 'हैपी होली' रंगोली बनाकर भी पार्टी डैकोरेशन कर सकते हैं।

चावलों से बनी रंगोली देखने में बहुत अच्छी लगती है। चावलों से कलरफुल रंगोली बनाने के लिए उन्हें रंगों में भिगोकर सूखा लें। फिर इससे अपना पसंदीदा रंगोली डिजाइन बनाएं।

फूलों से बनी खूबसूरती रंगोली भी आपकी होली डैकोरेशन में चार चांद लगा देगी। साथ ही इससे आपका घर खुशबू से महक उठेगा।

आप चाहे तो होली पर राधा-कृष्ण रंगोली भी बना सकते हैं।

अगर आपके पास रंगोली बनाने का समय नहीं तो आप स्टिकर रंगोली चूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टिकर के पीछे का कागज उतारकर उसे जमीन पर चिपकाना होगा।

रंगोली बनाकर उसे कुदंन स्टोन के साथ डैकोरेट करें। इससे रंगोली के साथ घर को भी डिफरेंट लुक मिलेगा।

क्विल्ड पेपर रंगोली बनाने के लिए आपको सिर्फ कलरफुल क्विल्ड पेपर चाहिए होंगे। इसकी मदद से आप घर को इस होली यूनिक और डिफरेंट रंगोली से सजा सकते है।

होली पर फ्लॉटिंग रंगोली बहुत ही खूबसूरत लगेगी। आप चाहे तो बाउल में भांग डालकर भी फ्लोटिंग  रंगोली रख सकते हैं। इसके अलावा आप पानी को रंगों से कलरफुल बनाकर भी फ्लोटिंग रंगोली डैकोरेट कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput