DIY Ideas: बेकार माचिस के डिब्बे से घर के लिए बनाएं सुंदर क्राफ्ट

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 03:17 PM (IST)

आजकल बहुत से लोग घर की सजावट करने के लिए मंहगे आर्ट पीस लाकर सजाते है। घर को सजाने का काम सबसे मुश्किल काम है लेकिन अगर घर सजाने का सही तरीका पता हो तो इसकी खूबसूरती ओर भी बढ़ जाती है। बहुत से लोग घर में कुछ चीजों को बेकार समझ कर फैंक देते है लेकिन इन पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके आप सुंदर क्राफ्ट बना सकते हैं। इससे आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेगे और आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका भी मिल जाएगा। आज हम आपको माचिस के डिब्बे से कुछ क्रिएटिव चीजें बनाना बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने घर को अट्रैक्टिव लुक दे सकते है।

माचिस के डिब्बे का इस्तेमाल लोग आग जलाने के लिए करते है। घर के कामों में इस्तेमाल होने वाली इस वॉक्स को अक्सर लोग बेकार समझ कर फैंक देते है। इन्हें फैंकने की बजाए आप इसका प्रयोग डिफरैंट-डिफरैंट चीजें बनाने में कर सकते है, जोकि आपके घर सजाने के काम आएगी।

सामग्री:-
माचिस का डिब्बा
पेपर
पेंट कलर
पेंसिल
कैंची
ग्लू
सजावट का सामान
रिबन और कपड़े

बनाने का तरीका:-
1. सबसे पहले माचिस के डिब्बे को अपनी पसंद का कलर कर लें और सूखने के लिए छोड़ दें।

2. इसके बाद पेपर पर कोई भी चीज ड्रा करके उसे काट लें। इसके बाद इसे ग्लू की मदद से माचिस के उपर चिपका दें।

3. आप चाहें तो इसे सजाने के लिए दूसरे सजावटी सामान या कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

माचिस के डिब्बे से क्राफ्ट बनाने के लिए आप इन फोटो से आइडियास ले सकते है।

माचिस की डिब्बी से बनाए सुदंर ज्वैलरी Drawer Chest

Make Matchbox Beds For Lego Figures

बच्चों के खेलने के लिए बनाएं क्रिएटिव क्राफ्ट

माचिस की डिब्बी से बनाए छोटी ट्रैवल बेग

आप इससे सुंदर बर्ड हाउस बना कर भी डेकोरेट कर सकते है।

Punjab Kesari