क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सबसे टॉप पर हैं दुनिया के ये 10 Church

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 04:55 PM (IST)

क्रिसमस और नया साल आने के कई दिनों पहले ही लोग इसे मनाने की तैयारी में जुट जाते हैं। वे इसको घर पर या कहीं बाहर घूमकर मनाते हैं। क्रिसमस वाले दिन यानि 25 दिसंबर को हर जगह रौनक देखने को मिलती है। इस त्यौहार में पूरे वर्ल्ड की सभी चर्च बड़े ही सुंदर और आकर्षित ढंग से सजाई जाती है। जैसे कि सभी जानते ही है कि इंग्लेंड में सबसे सुंदर और बेहतरीन ढंग से क्रिसमस मनाया जाता है। वहां की चर्चों को खूबसूरत तरीकों से सजाया जाता है पर ऐसे में आज हम आपको इंग्लेंड के साथ-साथ पूरी दुनियां की चर्चों की सेलीब्रेशन के बारे में बताएंगे। जहां आप अपने क्रिसमस वेकेशन का पूरा मजा उठा सकते हो।

भारत की मशहूर चर्च

कोलकाता की सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च

क्रिसमस को खास तरीके से मनाने के लिए इस वेकेशन कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च जाने का प्लान अच्छा होगा। यहां लोग दूर-दूर से क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आते है।

मुंबई की माउंट मेरी चर्च

मुंबई में स्थित माउंट मेरी चर्च में इन दोनों माला लगता है। यह मेला काफी मशहूर होने के कारण यहां पर भारी मात्रा में लोग आते हैं। यह चर्च बासिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट के नाम से भी जानी जाती है। बेहद सुंदर सजावट की जाने से यह बहुत ही सुंदर लगती हैं।

गोवा की कैथेड्रल चर्च

अगर आप भारत के सबसे बड़े चर्च में क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते है तो आपको गोवा जाना चाहिए। बहुत बड़ा होने के कारण इसे बनने में लगभग 52 वर्ष (1562-1619) लगे थे। यहां क्रिसमस खास ढंग से मनाने के कारण यह चर्च बड़ी ही फेमस है।

शिमला की क्राइस्ट चर्च

अक्सर लोग ठंड में बर्फ का मजा लेने के लिए शिमला घूमने जाना पसंद करते हैं। यहां पर सफेद बर्फ से ढकी चर्च में क्रिसमस मनाने का एक अलग ही मजा आता है। इसलिए यहां हॉलीडे मनाना बेस्ट ऑप्शन है।

चेन्नई की सांथोम चर्च

चेन्नई की इस चर्च को ऐतिहासिक तौर पर महत्वपूर्ण माना गया है। इसे 1894 में बनवाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर यीशु मसीह के बेहद प्रिय सेंट थॉमस के अवशेष को रखा गया है। शायद इसीलिए यहां पर विशेष रूप से दूर-दूर से भारी मात्रा में टूरिस्ट आते हैं। 

विदेशों की मशहूर चर्च

इंग्लैंड की वेस्टमिंस्टर एब्बे चर्च

अपने अलग ढंग और खूबसूरत तरीके से क्रिसमस और न्यू ईयर मनाए जाने के कारण इंग्लेंड पूरी दुनिया में फेमस है। इसे धार्मिक इमारतों में से भी एक कहा जाता है। अपनी खूबसूरती से यह यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

पलेस्तीनिअन टेरिटरी की चर्च ऑफ द नेटिविटी बेथलेहम

यह बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक चर्च है। माना जाता है कि यहां पर यीशु जी का जन्म हुआ था। यह चर्च काफी मशहूर होने के साथ बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लोग पूरी दुनिया से आते हैं।

स्पेन की सग्रडा फमिलिअ चर्च

स्पेन की इस चर्च में देश -विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। यहां पर क्रिसमस से कई दिनों पहले ही जोरों-शोरों से सजावट की जाती हैं। खासतौर पर इस चर्च को कलरफुल लाइट्स के साथ सजाया जाता हैं।

मास्को की संत बेसिल कैथेड्रल चर्च

मास्को में बनी यह चर्च बेहद खूबसूरत होने के साथ काफी आकर्षित दिखाई देती है। यहां पर क्रिसमस और न्यू ईयर के दिनों में भारी मात्रा में चहल-पहल नजर आती है।

इटली की सेंट पीटर्स बैसिलिका चर्च

इटली की इस चर्च को पूरी दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर चर्चों में से एक माना गया है। यहां पर भारी संख्या में लोग आते है और क्रिसमस मनाना पसंद करते हैं। 

Content Writer

Vandana