दूल्हा-दुल्हन के ये Portraits मेहंदी डिजाइन, आप भी करें ट्राई
punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2018 - 04:19 PM (IST)

हाथ की मेहंदी के डिजाइन : भारतीय शादियां कई परंपराओं के लिए जानी जाती हैं, उन्हीं में से एक मेहंदी सेरेमनी है। मेहंदी न केवल सुहाग की निशानी मानी जाती है बल्कि यह बड़ी ही मजेदार फंक्शन होता है, जो भारतीय परंपराओं के अनुसार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। समय के साथ मेहंदी सेरेमनी लोगों में एक क्रेज बन चुका है, जो शादी से दो दिन पहले ही शुरू होता है। दुल्हन के पैरों को खूबसूरत बना देंगे ये लेटेस्ट Mehendi Designs
Portraits Mehndi design Image &Photo - पोट्रेट मेहंदी डिजाइन इमेज
मेहंदी सेरेमनी में खास डैकोरेशन की जाती है और दुल्हन और उसकी सहेलियों या अन्य आदि भी मेहंदी लगाकर शगुन करती है। लेकिन आज हम मेहंदी डिजाइन के बारे में बात कर रहे है। आजकल दुल्हनें पोट्रेट मेहंदी को ज्यादा अहमियत दे रही है। मेहंदी डिजाइन का यह क्रेज इन दिनों ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसमें दुल्हन और दूल्हे की तस्वीर बनवाई जाती है, जो बेहद ही खूबसूरत लगती है। पोट्रेट मेहंदी केवल दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर ही नहीं बल्कि आप बारात, फेरे, जयमाला अन्य आदि पोट्रेट बनवा सकती है। अगर आपकी भी शादी होने जा रही है और पोट्रेट मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती है तो आज हम आपको कुछ पोट्रेट मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप भी आईडिया ले सकती है और अपनी मेहंदी सेरेमनी को स्पैशल बना सकती है। इस बार ट्रैंड में होंगे ये यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन