प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, इन 10 एक्ट्रेस ने सर्जरी से बदल ली अपनी रूप-काया!

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 02:22 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। कुछ एक्ट्रेस तो नैचुरली ही सुंदर दिखाई देती है। मगर कुछ सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। भले ही कोई बॉलीवुड अभिनेत्री इस बात को स्वीकार करें या ना करें, लेकिन सच यही है कि बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं, जिनके लुक में पहले से अब में अच्छा खासा बदलाव आया है और इस बदलाव के पीछे है प्लास्टिक सर्जरी। 

 


बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए ना सिर्फ सेट पर बल्कि अपने लुक्स पर भी काफी मेहनत की है। मीडिया में आई खबरों की माने तो प्रियंका ने अपनी नाक, फेस और होंठों की सर्जरी तो कराई ही है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया है। तभी उनकी पर्सनेल्टी में इतना बदलाव आया है। 

 


शिल्पा शेट्टी की परफैक्ट फिगर और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। उनकी खूबसूरती आज भी बरकार है। मगर क्या आप जानते हैं कि सुंदर दिखने के लिए उन्होंने अपने नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने स्किन को गोरा करने के लिए ट्रीटमेंट भी करवाया है। 

गौहर खान जब बॉलीवुड में आई थी तो उनके लिप थोड़े से मोटे थे। उन्होंने अपने लिप्स को परफैक्ट शेप देने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। लिप सर्जरी ने उनकी सुंदरता को कई गुणा बढ़ा दिया। 

एक्ट्रेस मिनीषा लांबा को बॉलीवुड में कोई खास सफलता नहीं मिली। मगर उनकी खूबसूरती के कई दीवाने हैं। उन्होंने ने भी अपनी लुक में सुधार लाने के लिए नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

फिल्म जगत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक कैटरीना कैफ भी सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने ग्लैमरस लुक के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने लिप्स को परफैक्ट बनाने के लिए लिप सर्जरी करवाई थी। लिप सर्जरी करवाने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था।

टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जोहर दिखाने वाली मौनी राय ने भी अपनी खूबसूरती को ओर बढ़ाने के लिए लिप्स की सर्जरी करवाई है। अपने ग्लैमर और खूबसूरती से मोनी लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। 

हिमाचली ब्यूटी और बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मगर जब वह बॉलीवुड में आई थी तो वह अपनी लुक को लेकर कई बार ट्रोल होना पड़ता था। यही कारण है कि खुद को और भी खूबसूरत दिखाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रृति हसन किसी पहचान की मोहताज नही है। भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस में हिट ना हुई हो। मगर उनके चेहरे की मासूमियत ने लोगों के दिलों पर राज किया। मगर क्या आप जानते हैं कि श्रृति ने ग्लैमरस दिखने और अपनी लुक को बदलने के लिए अपने नाक और गालों की सर्जरी करवाई हुई है। 

जैकलीन फर्नांडिस की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मगर फिर भी जैकलीन को अपने होंठों से शिकायत थी। उन्होंने अपने होंठों को प्लमी करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था ताकि उनके होंठ उभरे हुए महसूस हो। 

Punjab Kesari