Year ender 2022: इस साल शादी के बंधन में बंधे ये 10 बॉलीवुड कपल्स, 2 तो बन चुके है पेरेंट्स!

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 05:11 PM (IST)

साल 2022 अब खत्म होने को है और इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। कुछ स्टार्स को ऐसे है जिनकी शादी पूरा साल चर्चा में रही। वही,  इनमें से कुछ स्टार्स ने तो अपनी शादी धूमधाम से मनाई तो किसी ने भनक तक नहीं लगने दी। चलिए आपको दिखाते है कि इस साल कौन से स्टार्स शादी के बंधन में बंधे।

1. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बनी। उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की। 14 अप्रैल 2022 को इस कपल ने शादी की यही नहीं इसी साल यह कपल पेरेंट्स भी बन गया। 6 नवंबर को आलिया ने अपनी राजकुमारी राहा को जन्म दिया। इनकी शादी और गुड़न्यूज दोनों ही सुर्खियों में रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

2. मौनी रॉय और सूरज नांबियार

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार को अपना जीवनसाथी बनाया। साल 2019 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। गोवा में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suraj Nambiar (@nambiar13)

3. करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा

टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की। 5 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे। इन्होंने अपने रिलेशनशिप को काफी सीक्रेट रखा लेकिन शादी के फंक्शन की झलक फैंस को दिखाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna Bangera (@karishmaktanna)

4. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से दूसरी शादी की। साल 2018 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 19 फरवरी को फरहान ने अपने फार्महाउस पर शिबानी से शादी की। इनकी शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

5. ऋचा चड्ढा और अली फजल

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने भी इसी साल अपने रिश्ते को नाम दिया हालांकि दोनों ने 2.5 साल पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन साल 2022 में अपनी शादी का जश्न मनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

6. हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

साउथ की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल से शादी की। हंसिका की पहली तो सोहेल की यह दूसरी शादी थी। हंसिका अपने पति की पहली शादी का भी हिस्सा बनी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

7. पलक मुच्छल

'आशिकी 2' फेम सिंगर पलक मुच्छल ने म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा को अपना जीवनसाथी चुना। 6 नवंबर को दोनों ने सात फेरे लिए।बीते कुछ साल से एक दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

8. मोहित रैना और अदिति

'देवों के देव महादेव' सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना ने 1 जनवरी को गर्लफ्रेंड अदिति के साथ वेडिंग की। उन्होंने  शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थीं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

9. नयनतारा और विग्रेश शिवान

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा ने फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवान के साथ शादी की। दोनों 9 जून 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स भी बन चुके है।

10. विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

इसी साल एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर  के साथ शादी की वो भी वैलेंटाइन डे पर। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। शीतल की सादगी फैंस को काफी पसंद आई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

11. आमिर खान की बेटा आयरा खान

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 18 नवंबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ सगाई की थी। इनकी सगाई में पूरा खान परिवार पहुंचा था और सबने जमकर मस्ती की।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static