वास्तु टिप्स: सफलता और भाग्य चमकाते हैं घर में लगे ये 7 पौधे

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 12:16 PM (IST)

पौधे घर का वातावरण शुद्ध करते हैं। मगर कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो पर्यावरण के साथ-साथ आपका भाग्य चमकाने में भी मदद करते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे हैं, जो आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लाने में मदद करते हैं। ये पौधे न केवल आपकी आर्थिक परेशानियां दूर करते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ और बच्चों के आने वाले भविष्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए नजर डालते हैं उन्हीं खास पौधों पर...

 

अनार का पेड़

जिन घरों में अनार का पेड़ होता है, उस घर की आर्थिक स्थित हमेशा मजबूत रहती है। अनार का पौधा घर में लगाने से घर में समृद्धि आती है, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ता है।

हल्दी का पौधा

यह पौधा आपके घर को नेगेटिव एनर्जी से दूर रखता है। जिन घरों के आंगन में हल्दी का पौधा लगा होता है, उस घर के लोग मानसिक और शारीरिक तल पर काफी मजबूत होते हैं।

कृष्णकांता

कृष्णकांता के फूल लक्ष्मी जी का स्वरुप माने जाते हैं। यह पौधा भी आपके घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है। साथ ही इसकी सुगंध आपके घर को हमेशा महकाए रखती है।

नारियल का पेड़

ऊंचाई के लिए जाना जाने वाला नारियल का पेड़ आपके मान-सम्मान में भी खूब वृद्धि लाता है। जिस घऱ में नारियल का पेड़ होता है, उस घर के लोग जिस काम की भी शुरुआत करते हैं, उसमें उन्हें सफलता जरुर हासिल होती है।

अशोक  का  पेड़

यह पेड़ बच्चों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार मान्यता है कि जिस घर में अशोक का वृक्ष होता है, वहां के बच्चों मानसिक और शारीरिक विकास बहुत अच्छे से होता है।

आंवले का पौधा

जिस तरह हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को शुद्ध माना जाता है, उसी तरह आंवले का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति का स्वास्थय हमेशा अच्छा बना रहता है।

गेंदे का पौधा

घर में गेंदे का पौधा लगाने से आपका  बृहस्पति  मजबूत  होता  है जो आपके वैवाहिक जीवन को और भी खुशहाल बनाने में मदद करता है। 

Content Writer

Harpreet