Fashion: श्रीदेवी की 10 साड़ियां जो बॉलीवुड में हुई थी काफी पॉपुलर

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 01:43 PM (IST)

24 फरवरी को बॉलीवुड की दिग्गज दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सरी थीं। भले ही वो 90 के दश्क की एक्ट्रेस थी लेकिन उनका स्टाइल फैंस के दिलों में आज भी अलग छाप छोड़ता है। कोई अवॉर्ड शो हो या फंक्शन, उनका बेस्ट ड्रेसिंग सेंस व ग्रेस,खूबसूरती देख हर कोई उनका कायल हो जाता था। न केवल लोग श्रीदेवी की चुलबुली मुस्कुराहट को पसंद करते थे बल्कि उनके ड्रेसिंग स्टाइल को भी खूब पसंद करते हैं। उनकी साड़ी कलैक्शन भी बड़ी खास होती थीं। चलिए आज हम आपको श्रीदेवी की 10 साड़ी कलैक्शन के बारे में बताते हैं जो काफी पॉपुलर हुईं थीं। 

चलिए, आज हम आपको श्रीदेवी की पुण्य तिथि के मौके पर उनकी कुछ बेस्ट साड़ियां दिखाते है जो बॉलीवुड में काफी पॉपुलर भी हुई। 

रॉयल टच के लिए श्रीदेवी की यह सभी साड़ियां बेस्ट है। 

अगर आप कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनने की शौकीन है तो इस साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। 

बेज व आइवरी कलर की यह साड़ी भी आपको रॉयल लुक देगी जिसे आप किसी भी फैमिली फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। 

श्रीदेवी की यह फ्लोरल प्रिंटेड व्हाइट साड़ी लड़कियों के लिए बेस्ट है जो गर्लिश लुक देगी। 

स्ट्राइप्ड साड़ी का क्रेज भी इन दिनों खूब है जो आपको डीसेंट लुक देगा। साड़ी में स्ट्राइप्ड प्रिंट ट्राई करना चाहती है तो इनका यह लुक कैरी करें। 

श्रीदेवी की तरह प्लेन साड़ी के साथ ब्रोकेड वर्क ब्लाउज सिवाएं जो आपको ग्रेसफुल दिखाएंगा। 

आप नेवी ब्लू में श्रीदेवी की यह साड़ी ट्राई कर सकती हैं जो आपको रॉयल के साथ गॉर्जियस लुक भी देगी। 

वेलवेट में आप साड़ी का यह स्टाइल कैरी कर सकती हैं जो आपको डीसेंट के साथ रॉयल टच देगा। 

आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की पसंदीदा साड़ियों में से एक हाथ से बुनी कोटा साड़ी को पति बोनी कपूर उनकी पहली पुण्यतिथि पर ऑनलाइन नीलाम कर रहे हैं। इस साड़ी की नीलामी से प्राप्त राशि धर्मार्थ ट्रस्ट कंसर्न इंडिया फाउंडेशन को दान दी जाएगी जो महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वंचितों और बुजुर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम करती हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput