एशिया की 10 बेहतरीन जगहें, यहां घूमने के बाद भूल जाएंगे यूरोप का टूर

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 12:46 PM (IST)

ट्रैवलिंग के लिए ज्यादातर लोग पेरिस, रोम, इटली, जर्मनी और लंदन जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लोगों को लगता ही कि एशिया में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें नहीं लेकिन आपका ऐसा सोचना गलत है। आज हम आपको एशिया के 10 ऐसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाने के बाद आप यूरोप को भी भूल जाएंगे।

 

1. तिमोर-लेस्ते
दक्षिणपूर्व एशिया में स्थित यह शहर डाइविंग, पहाड़ और प्राचीन परंपराओं के लिए मशहूर है। एडवेंचर लवर्स के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

2. मंगोलिया
मंगोलिया के संस्कृति, एडवेंचर स्पोर्ट्स और लैंडस्केप टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है। इसके अलावा यहां का तोव में हॉर्स राइडिंग, गोबी मरुस्थल में गुरवन सैखान और खुशतैन नैशनल पार्क काफी फेमस है।

3. पाकिस्तान, पासु-हुंजा
पाकिस्तान की हुंजा वेली को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की नदियां, झील, जलप्रपात और ग्लेशियर देखकर आपका वापिस आने का मन नहीं होगा।

4. साउथ कोरिया, ग्योंगजु
पारंपरिक मंदिर, पगौडा, आर्किटेक्चर, चट्टानें, महल, बुलगुक-सा और सियोकगुरम साइट्स के लिए फेमस साउथ कोरिया भी ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट है।

5. जापान, सादो आयरलैंड
अपनी सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर इस शहर में आप कोकुबन जी बुद्धिस्ट मंदिर, सादो किंजन हिस्टोरिक साइट देख सकते हैं।

6. उज्बेकिस्तान
उज्बेकिस्तान में भी घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं। यहां खीवा, समरकंद, बुखारा का पवित्र शहर जैसी डेस्टिनेशन ट्रैवलिंग का मजा दोगुना कर देगी।

7. बोर्नियो
अगर आप छुट्टियों मेें ट्रेकिंग करना चाहते हैं तो एशिया के बोर्नियों शहर में जा सकते हैं। यद अपने बीच और जंगलों के लिए काफी मशहूर है। माउंट किनाबालु, डाइव साइट सिपडैन आयरलैंड को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

8. लाओस
मेकॉन्ग नदी और पहाड़ों से घिरे इस शहर की खूबसूरती हर किसी को हैरान कर देती है। यहां की बुद्ध मोनैस्ट्री भी टूरिस्ट के अट्रैक्शन का कारण है। इसके अलावा घूमने के लिए यहां पातुक्साई वॉर मेमोरियल और तालत साओ जैसी जगहें हैं।

9. म्यांमार, बागान
अपने मंदिरों के लिए फेमस म्यांमार शहर में आपको आनंद और धम्मयांगयी मंदिर देख सकते हैं। इसके अलावा अयेयारवेडी नदी किनारे स्थित मंदिर भी घूमने लायक है।

10. नेपाल, लुम्बिनी
अगर आप नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां का मायादेवी मंदिर, रॉयल थाई बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री देखना न भूलें।

Content Writer

Anjali Rajput