पैरों को मुलायम बनाए रखेंगे ये 10 होममेड स्क्रब

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 11:48 AM (IST)

स्किन की तरह पैरों को भी स्क्रबिंग की जरूर होती है जिससे स्किन में मौजूद डैड सेल्स बाहर निकलते है और त्वचा में नमी बनी रहती है। अगर आप भी पैरों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महंगे स्क्रब इस्तेमाल करती हैं तो बेहतर है कि होममेड स्क्रब इस्तेमाल करें। इससे न तो पैरों पर किसी तरह का साइड-इफैक्ट होगा और उनसे जुड़ी कई प्रॉबल्म जैसे ड्राई स्किन, क्रेक्ड हील व टैनिंग अन्य से निजात भी मिलेगी। चलिए आज हम आपको 10 होममेड फुट स्क्रब के बारे में बताते है।

 

रोज़बेरी एंड पेपरमिंट फुट स्क्रब

जरूरी सामग्री 

½ टीस्पून रोज़बेरी 
2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल                                                                                                                                
¼ कप बाथ सॉल्ट                                                                    
2-3 बूंदे पेपरमिंट ऑयल
1 टीस्लपून नारियल तेल 

 

स्क्रब बनाने व लगाने का तरीका 

एक बाउल में नारियल व जैतून तेल डालकर नमक मिलाएं। फिर इसमें रोज़बेरी एंड पेपरमिंट ऑयल डालें और अच्छे से मिक्स करें। अगर पेस्ट ज्यादा ड्राई है तो इसमें थोड़ा और नारियल व जैतून तेल मिला सकते हैं। इसकोे अपने पैरों पर लगाकर अच्छे से स्क्रब करें। इस स्क्रब को रोजाना इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन, पैरों की टैन व दाग-धब्बे दूर होंगे। 

 

स्ट्रॉबेरी एंड शुगर फुट स्क्रब

जरूरी सामग्री 

-½ कप ग्रैनुल्स शुगर
-1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल

लगाने का तरीका

स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मैश करके इसमें शुगर व ऑलिव ऑयल मिलाकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट से पैरों को स्क्रब करें और धोने से 20 मिनट पहले ऐसे ही छोड़ दें। यह स्क्रब हर स्किन टोन के लिए बेस्ट है। इससे फटी एड़ियां व एंटी-एजिंग की समस्या दूर होगी और त्वचा का सूरज की यू.वी. किरणों से बचाव होगा। 

 

पेपरमिंट फुट स्क्रब व सेंध नमक

जरूरी सामग्री 

1 कप सेंधा नमक
1 टेबलस्पून ऑलिव या कोकोनट ऑयल
3-4 बूंदे पेपरमिंट ऑयल

 

इस्तेमाल करने का तरीका 

इन सभी चीजों को बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स करें और कांच के जार में डाल दें। फिर इस पेस्ट से हर रोज अपने पैरों की 10 मिनट के लिए स्क्रबिंग करें। 10 मिनट बाद पैरों को धो लें। फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे पैरों की टैनिंग के साथ दर्द भी दूर होगा। पैर रिलेक्स महसूस करेंगे। 

 

कोकोनट ऑयल एंड सॉल्ट फुट स्क्रब

जरूरी सामग्री 

1 कप नमक(सेंधा या समुद्री नमक)
¼ कप नारियल तेल
3-4 बूंदे एसेंशियल ऑयल
¼ कप विटामिन E ऑयल

लगाने का तरीका 

सभी चीजों को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसे जार में डालकर स्टोर करें। इस पेस्ट से अपने पैरों को कम से कम 20 मिनट तक स्क्रब करें। इससे पैरों की बेजान त्वचा दूर होगी और वह मुलायम होंगे। 

 

लैवेंडर एंड सॉल्ट फुट स्क्रब

जरूरी सामग्री 

½ टीस्पून लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
1 कप सी-सॉल्ट(sea salt)
2 टेबलस्पून लैवेंडर की कलियां (optional)
½ कप ग्रेप्स्ड ऑयल

 

इस्तेमाल करने का तरीका 

बाउल में नमक व लैवेंडर की कलियां मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें लैवेंडर व ग्रेप्स ऑयल मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।  इस पेस्ट से पैरों को स्क्रबिंग करके अच्छे से मसाज करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट रखने के बाद धो लें। इससे पैरों का तनाव दूर होगा और स्किन प्रॉबल्म दूर होगी। 

 

पेपरमिंट फुट स्क्रब

जरूरी सामग्री 

- 2 कप दानेदार चीनी
- 1/ 2 कप अंगूर का तेल 
- 10-12 बूंदे पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल 

 

बनाने का तरीका

एक जार में 2 कप शुगर, 1/2 कप ग्रेप्स ऑयल और 10-12 बूंदे पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिलाकर स्क्रब तैयार करें। अब इस मिक्सर को अपने पैरों की ड्राई स्किन पर लगाकर अच्छे से स्क्रबिंग करें और अच्छे से मसाज करें। इसके बाद मॉश्चराइजर लगाकर मोजे पहन लें। स्क्रब में मौजूद शुगर आपके पैरों की ड्राई स्किन को एक्सफोलिएट करेंगा। ग्रेप्स ऑयल स्किन को अंदर से मॉश्चराइज करेगा और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल से पैरों की मसल्स को रिलेक्स करने में मदद करेगा।

 

रिफ्रेशिंग लेमन फुट स्क्रब 

जरूरी सामग्री 

- 2 कप शुगर
- 1/4 से 1/3 नारियल तेल
- 6-8 बूंदे लेमन एसेंशियल ऑयल 

 

बनाने का तरीका

बाउल में शुगर और नारियल तेल डालें। फिर इसमें लेमन एसेंशियल ऑयल की बूंदे मिलाएं। अब इस स्क्रब को अपने पैरों पर लगाकर रगड़ें। नहाने से 5 मिनट पहले अपने पैरों को धो लें। इससे आपको अपने पैरों में रिफ्रेशिंग स्पा ट्रीटमेंट जैसा फिल होगा। 

 

मिल्क फुट स्क्रब

जरूरी सामग्री 

- 1 कप दूध
- 5 कप गुनगुना पानी
- 4 टेबलस्पून चीनी या नमक
- 1/2 कप बेबी ऑयल 
- प्युमिस स्टोन

 

बनाने का तरीका

बाथ टब में 1 कप दूध, 5 कप गुनगुना पानी डालें। अब इस पानी में अपने पैरों को 5 से 10 मिनट के लिए डुबोकर रखें। एक बाउल में बेबी ऑयल और चीनी या नमक डालें। पेस्ट को पैरों पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अपने पैरों की फटी एड़ियों को प्युमिस स्टोन के साथ अच्छे से रगड़ें। अब अपने पैरों को धोकर अच्छे से सूखा लें। पैरों पर अच्छा सा मॉश्चराइजर लगाए या पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल करें। 

 

 विनेगर फुट स्क्रब 

जरूरी सामग्री 

- गर्म पानी
- 2 टेबलस्पून विनेगर 
- नमक 

 

बनाने का तरीका 

अगर आपके पैर हमेशा थका महसूस करते है तो उन्हें रिलेक्स करने के लिए यह स्क्रब काफी फायदेमंद रहेगा। एक बर्तन में गर्म पानी डालकतर इसमें विनेगर और थोड़ा था नमक मिला लें। अब इस पानी में अपने पैरों को 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें। फिर पैरों को सूखाकर मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें और मोजे पहन लें। 

 

टी ट्री ऑयल एंड मिंट फुट स्क्रब

जरूरी सामग्री 

1 कप बाथ सॉल्ट
2-3 बूंदे टी ट्री एसेंशियल ऑयल 
2-3 बूंदे मिंट एसेंशियल ऑयल
2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल 

इस्तेमाल करने का तरीका

सी सॉल्ट(sea salt) यानी बाथ सॉल्ट में सभी तेलों को मिक्स कररे पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट से 10 मिनट तक पैरों को स्क्रब करें। धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे पैरों पर मौजूद बैक्टीरिया खत्म होंगे और स्किन सॉफ्ट होगी। 


 

Content Writer

Sunita Rajput